{"_id":"6290413075e2ad25ad2499ef","slug":"kashmiri-tv-actress-murder-artist-amrin-bhat-activism-on-social-media-was-pricking-terrorists","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kashmiri TV Actress Murder: अमरीन को बुलाइए, उसे शूटिंग के लिए जाना है, बाहर आने पर कलाकार ने पूछा था ये सवाल और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashmiri TV Actress Murder: अमरीन को बुलाइए, उसे शूटिंग के लिए जाना है, बाहर आने पर कलाकार ने पूछा था ये सवाल और...
Fri, 27 May 2022 04:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 27 May 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri TV Actress murder
- फोटो : अमर उजाला
कश्मीरी टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि आतंकियों ने शूटिंग के नाम पर अमरीन को घर से बाहर बुलाया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। बडगाम के चाडूरा इलाके के हुशरू गांव में वीरवार को भी मातम छाया रहा। अमरीन के घर लोगों का तांता लगा हुआ था। परिवार वाले रोते बिलखते सिर्फ एक ही बात पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी बेटी का क्या कसूर था। उसे क्यों मारा गया। उन्हें इस बात का भी मलाल था कि उनकी बेटी की हत्या के बाद कोई भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उनके घर हालचाल जानने तक नहीं पहुंचा। पिता खजर मोहम्मद भट ने कहा कि करीब 8 बजे का समय था। दो लोग उनके घर के अहाते में आए और कहा कि अमरीन को बुलाइये, उसे शूटिंग के लिए जाना है। एक शख्स अंदर दाखिल हुआ और उसे बाहर लेकर आया।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
भट ने कहा कि अमरीन ने जैसे ही कहा कि मैं अनजान लोगों के साथ शूट पर कैसे जा सकती हूं तो एक ने पिस्तौल निकाली और उस पर गोलियां बरसा दीं। इस दौरान उसके भतीजे पर भी गोली चलाई गईं।
Kashmiri TV Actress murder
- फोटो : अमर उजाला
दोनों घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। भट के अनुसार अमरीन को पहले चाडूरा फिर वहां से श्रीनगर के अस्पताल रेफर किया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashmiri TV Actress murder
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मध्य कश्मरी के बडगाम जिले के चाडूरा में बुधवार देर रात आतंकवादियों ने एक कश्मीरी टीवी महिला कलाकार अमरीन भट की घर के बाहर गोलीमार कर हत्या कर दी। गोलीबारी में उसका भतीजा भी घायल हो गया। भतीजे को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अमरीन भट सोशल मीडिया पर सक्रिय थी। प्रतिबंध से पहले टिकटॉक पर उसके वीडियो काफी मशहूर थे। आतंकी तंजीमों को यह बात हमेशा चुभती थी। सूत्रों के अनुसार, अमरीन बतौर एक कलाकार सेना के साथ भी कार्यक्रमों में भाग लेती थी। इसी के चलते संभवत: आतंकियों ने उसे निशाना बनाया गया।