फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा जम्मू शहर, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना, देखें तस्वीरें

Wed, 29 Jun 2022 01:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 29 Jun 2022 01:00 PM IST
सार

जम्मू शहर स्थित आधार शिविर भगवती नगर से आज तड़के बम-बम भोले के जयघोष के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहला जत्था रवाना बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना हो गया। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: First batch leaves Jammu bhagwati nagar base camp for Shri Amarnath Yatra huge enthusiasm among devotees photos
Amarnath yatra 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

जम्मू शहर स्थित आधार शिविर भगवती नगर से आज तड़के बम-बम भोले के जयघोष के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहला जत्था रवाना बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हो गया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुबह मंत्रोच्चार के बीच जत्थे को रवाना किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों की मंगलमय और सुरक्षित आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ जम्मू शहर के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता, डिप्टी मेयर, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र राणा, डिवीजनल कमिश्नर रमेश कुमार, डीसी जम्मू अवनी लवासा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्य भी मौजूद रहे।

Amarnath Yatra 2022: First batch leaves Jammu bhagwati nagar base camp for Shri Amarnath Yatra huge enthusiasm among devotees photos
Amarnath yatra 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

भगवती नगर आधार शिविर से 176 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में 4,890 यात्रियों का पहला जत्था सुबह करीब 4 बजे रवाना हुआ। यह जत्था कल सुबह पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से आधिकारिक तौर पर पहले जत्थे के रूप में पवित्र गुफा के लिए प्रस्थान करेगा।
 

Amarnath Yatra 2022: First batch leaves Jammu bhagwati nagar base camp for Shri Amarnath Yatra huge enthusiasm among devotees photos
Amarnath yatra 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

देशभर से हजारों शिवभक्तों के जम्मू पहुंचने से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया है। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद भक्तों में भारी उत्साह है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: First batch leaves Jammu bhagwati nagar base camp for Shri Amarnath Yatra huge enthusiasm among devotees photos
Amarnath yatra 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज रवाना होने वाले  करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं के साथ भी सुरक्षाबलों का एक दल भेजा गया है, जो उन्हें सुरक्षित कश्मीर घाटी तक पहुंचाएगा। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: First batch leaves Jammu bhagwati nagar base camp for Shri Amarnath Yatra huge enthusiasm among devotees photos
Amarnath yatra 2022 - फोटो : संजय गुप्ता

कोविड महामारी के कारण दो साल बाद हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए भक्तों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जम्मू पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया है। बम-बम भोले, जय बाबा बर्फानी के जयघोष शहर भर में गूंज रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed