फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा रद्द: निराश न हों बाबा बर्फानी के भक्त, घर बैठे इस तरह कर सकेंगे दर्शन

Mon, 21 Jun 2021 09:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Jun 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2021 Cancelled due to Covid Situation online darshan of holy Himling will be arranged
amarnath yatra - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के चलते पिछले साल की तरह श्री अमरनाथ यात्रा 2021 को भी आखिरकार रद्द कर दिया गया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जोकि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं ने बोर्ड के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद यात्रा रद्द करने का फैसला लिया। हालांकि सांकेतिक तौर पर यात्रा आयोजित होगी और विश्व भर के शिव भक्तों के लिए पवित्र गुफा में मौजूद हिमलिंग के आनलाइन दर्शन और लाइव आरती की व्यवस्था बोर्ड करेगा। पवित्र गुफा पर वो सारी रस्म और परंपराएं भी होंगी जो यहां की जाती हैं। बोर्ड प्रशासन ने बाबा के दर से सुबह-शाम की आरती के लाइव प्रसारण के लिए करार कर लिया है। नियमित रूप से पवित्र गुफा से आरती का प्रसारण होगा। बाबा भोले के भक्त देशभर से मां वैष्णो की तरह आरती का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा से 28 जून से 22 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 6.30 तक सायं 5 बजे से 5.30 तक एमएच वन प्राइम पर आनलाइन दर्शन किए जा सकेंगे।

 
Amarnath Yatra 2021 Cancelled due to Covid Situation online darshan of holy Himling will be arranged
श्री अमरनाथ यात्रा रद्द - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सदस्यों स्वामी अवधेषानंद, डीसी रैना, डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी, प्रो. अनीता बिलोरिया, सुदर्शन कुमार, प्रो विश्वमूर्ति शास्त्री, पंडित भजन सोपोरी, डॉ. सीएम सेठ और तृप्ता धवन से यात्रा के संबंध में चर्चा करने के अलावा मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, गृह सचिव शालीन काबरा और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितेश्वर कुमार से चर्चा के बाद कोरोना महामारी से यात्रियों की सुरक्षा के लिए श्री अमरनाथ यात्रा 2021 को रद्द करने का निर्णय लिया। 
 
Amarnath Yatra 2021 Cancelled due to Covid Situation online darshan of holy Himling will be arranged
बर्फानी बाबा - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को निर्देश दिए कि पवित्र गुफा से सुबह और सांध्य आरती का ऑनलाइन माध्यम से प्रसारण किया जाए। इससे शिव भक्तों को ऑनलाइन माध्यम से दर्शन करने में मदद मिलेगी। बैठक में बताया गया कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड वर्चुअल और टेलिवाइज तंत्र से पवित्र गुफा से लाइव आरती का प्रसारण करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2021 Cancelled due to Covid Situation online darshan of holy Himling will be arranged
बर्फानी बाबा - फोटो : अमर उजाला।
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितेश्वर कुमार ने कहा है कि भगवान शिव की छड़ी जिसे छड़ी मुबारक कहते हैं वह 22 अगस्त को पवित्र गुफा में पहुंचेगी और रक्षाबंधन पर यात्रा समाप्त हो जाएगी। 
 
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2021 Cancelled due to Covid Situation online darshan of holy Himling will be arranged
बर्फानी बाबा - फोटो : अमर उजाला।
नितेश्वर कुमार के अनुसार पवित्र गुफा से सुबह की आरती का सीधा प्रसारण सुबह छह बजे और सांध्य आरती का सीधा प्रसारण सायं पांच से हुआ करेगा। आधे-आधे घंटे की आरती होगी। वहीं श्रद्धालु वर्चुअल माध्यम से श्री अमरनाथ के पवित्र हिमलिंग के दर्शन श्राइन बोर्ड के आनलाइन लिंक के माध्यम से भी कर पाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed