फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Epilepsy Day: अमर उजाला ने छात्राओं को किया जागरुक, बच्चियों को सिखाए स्वस्थ रहने के गुर

Thu, 17 Nov 2022 12:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 12:40 PM IST
सार

डॉ. प्रवीण योगराज ने जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। तनाव को खुद से दूर रखकर तंदुरुस्त रहने के साथ सफल जीवन ज्ञापन किया जाता है।

विज्ञापन
Amar Ujala jammu kashmir organize awareness program on Epilepsy Day at satwari school
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सतवारी में आयोजित कार्यक्रम - फोटो : निखिल मेहता

जम्मू में अमर उजाला की तरफ से राष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर गुरुवार को सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सतवारी में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को विभिन्न रोगों और उनके बचाव पर गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण योगराज ने जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। तनाव को खुद से दूर रखकर तंदुरुस्त रहने के साथ सफल जीवन ज्ञापन किया जाता है।

Amar Ujala jammu kashmir organize awareness program on Epilepsy Day at satwari school
Jammu - फोटो : निखिल मेहता
स्कूल में सुबह की असेंबली में डॉ. योगराज ने मिर्गी रोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मिर्गी का दौरा पड़ने पर पीड़ित को तत्काल अस्पताल में शिफ्ट न करें। यह दौरा दो से पांच मिनट तक रहता है। पीड़ित को तुरंत समतल जगह पर लिटा दें। उसकी गर्दन एक तरफ कर दें क्योंकि मिर्गी के दौरे में मुंह से झाग निकलती है और कई बार सीधा लेटने पर यह सांस की नली में चली जाती है, जिससे जान जा सकती है।
 
Amar Ujala jammu kashmir organize awareness program on Epilepsy Day at satwari school
Satwari School - फोटो : निखिल मेहता

दौरे में पीड़ित को नुकीली वस्तु से दूर रखे, ताकि उसे कोई चोट न लग पाए। दौरे में शरीर कांपता है। दौरे के बाद उचित इलाज के लिए पीड़ित को 108 एंबुलेंस में अस्पताल में ले जाएं, क्योंकि कई बार दौरा दोबारा पड़ जाता है। जो बच्चियां स्कूल में सुबह खाना खाकर नहीं आती हैं उनके शरीर में कमी रहती है और वे अपनी क्षमता के मुताबिक काम नहीं कर पाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala jammu kashmir organize awareness program on Epilepsy Day at satwari school
Satwari School - फोटो : निखिल मेहता

बच्चियों को अपनी साफ सफाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। बच्चों को जंक और फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए। समय पर घर का पारंपरिक पौष्टिक खाना खाएं। मन को स्वच्छ रखकर दिमाग में गलत ख्याल न लाएं, तभी लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे। बच्चियों को जागरूकता संबंधी जानकारी से जुड़ना चाहिए।

विज्ञापन
Amar Ujala jammu kashmir organize awareness program on Epilepsy Day at satwari school
Satwari School - फोटो : निखिल मेहता

डॉ. योगराज ने बच्चियों के साथ शिक्षकों के भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान बताया। इस दौरान अमर उजाला की ओर से डॉ. योगराज और स्कूल के प्राचार्य स. सुरजीत सिंह की जगह सीनियर लेक्चरर वर्षा शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed