Pics: जब MBBS की पढ़ाई छोड़ आतंकी बना अफजल गुरु
09 फरवरी 2013 को ही संसद पर हमले के मास्टरमाइंड मोहम्मद अफजल गुरु फांसी पर लटकाया गया था। उत्तरी कश्मीर के सोपोर में पैदा हुआ अफजल बचपन से ही शेरो-शायरी का दिवाना था।
Pics: जब MBBS की पढ़ाई छोड़ आतंकी बना अफजल गुरु
अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए अफजल ने एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की। जब कश्मीर में 1990 के आसपास चरमपंथ की शुरूआत हुई तो अफजल एमबीबीएस के तीसरे साल में था और तब तक उसका दोस्त नवीद हकीम चरमपंथी बन चुका था।
Pics: जब MBBS की पढ़ाई छोड़ आतंकी बना अफजल गुरु
अफजल के करीबी बताते हैं कि श्रीनगर के पास छानपुरा में सेना की कार्रवाई के दौरान कथित महिला उत्पीड़न को लेकर अफजल काफी दुखी हुआ और अपने साथियों के साथ भारत विरोधी जम्मू-कश्मीर लिब्रेशन फ्रंट में शामिल हो गया।
Pics: जब MBBS की पढ़ाई छोड़ आतंकी बना अफजल गुरु
आतंक के आकाओं ने अफजल को आतंकी प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान भेजा। पाकिस्तान से लौटकर उसने सोपोर के करीब 300 युवाओं को भारत के खिलाफ खड़ा किया।
Pics: जब MBBS की पढ़ाई छोड़ आतंकी बना अफजल गुरु
जानकार बताते हैं कि इसके बाद अफजल दिल्ली चला आया और दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजूएशन में दाखिला ले लिया। अपना खर्च निकालने के लिए अफजल ने ट्यूशन पढ़ाना शुरू किय और कुछ समय तक एक बैंक में नौकरी भी की। जांच एजेंसियों का कहना था कि अफजल संसद पर हमले का खाका तैयार करने दिल्ली आया था।