फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफुल्लाह के खात्मे के बाद अबू उबैद को हिजबुल की कमान, भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या में भी पाकिस्तान का हाथ

Tue, 03 Nov 2020 04:59 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Nov 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
After the elimination of Saifullah, Abu ubaid is now commanded by Hizbul
hijbul commander Saifullah killed - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में हिजबुल मुजाहिदीन के ऑपरेशनल कमांडर सैफुल्लाह के मारे जाने के बाद अब घाटी में संगठन का ऑपरेशनल कमांडर अबू उबैद को बनाया गया है। पाकिस्तान के मुजफ्फ राबाद से हिज़्ब के प्रवक्ता सलीम हाशमी द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कमांडर उबैद को ऑपरेशनल चीफ और मुसैब उल इस्लाम को डिप्टी चीफ बनाया गया है। बयान में कहा गया है कि सैफुल्लाह के मारे जाने के बाद संगठन की बैठक में यह फैसला किया गया। ज्ञात हो कि सुरक्षा बलों ने गत रविवार को सैफुल्लाह को मार गिराया था।


 

After the elimination of Saifullah, Abu ubaid is now commanded by Hizbul
कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद उनके जनाजे में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले गांदरबल में पाकिस्तान के इशारे पर गत छह अक्तूबर को आतंकियों ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुलाम कादिर के घर पर हमला किया था। इलाके में सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्कर ने पांच नेताओं की सूची पाकिस्तान में बैठे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के कहने पर तैयार की थी। यह खुलासा हमले के सिलसिले में पकड़े गए तीन ओजीडब्ल्यू ने किया है। 
 
After the elimination of Saifullah, Abu ubaid is now commanded by Hizbul
कुलगाम में भाजपा नेताओं की हत्या के बाद उनके जनाजे में जुटी भीड़ - फोटो : बसित जरगर
एसएसपी गांदरबल के अनुसार हमले में 4जी मोबाइल के इंटरनेट के दुरुपयोग की भी बात सामने आई है क्योंकि ये जेंगी जैसी संदिग्ध एप से हमजा हिज्बी से लगातार संपर्क में थे। इससे पहले कुलगाम में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या में भी पाकिस्तान का हाथ सामने आ चुका है। ज्ञात हो कि नुन्नर इलाके में हुए हमले में भाजपा नेता तो बच गया था, लेकिन पुलिस कांस्टेबल मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गए थे। त्राल निवासी आतंकी शब्बीर अहमद शाह भी मार गिराया गया था, जबकि एक अन्य घायल हुआ था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
After the elimination of Saifullah, Abu ubaid is now commanded by Hizbul
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : अमर उजाला
गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल ने बताया कि हमले में मारे गए आतंकी के पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी। एसआईटी को जांच के दौरान कुछ मोबाइल नंबर मिले थे। इनके इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) विश्लेषण में सामने आया था कि कुछ लोग जेंगी और कोनियन जैसी संदिग्ध एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर रहे थे जो आम लोग नहीं करते। इसी आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। 

 
विज्ञापन
After the elimination of Saifullah, Abu ubaid is now commanded by Hizbul
kulgam attack on bjp leaders - फोटो : बसित जरगर
उन्होंने खुलासा किया कि गांदरबल के युवक कैसर अहमद शेख, आसिफ और हिलाल को फेसबुक पर हमजा हिज्बी से चैटिंग के दौरान भाजपा नेताओं की सूची तैयार करने और रेकी का काम सौंपा गया था। तीनों श्रीनगर में अस्पताल व एटीएम में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। हमले में मुख्य भूमिका कैसर ने निभाई। उसने भाजपा के करीब 5 टॉप कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर पाकिस्तान को सौंपी। इसके बाद उसे आदेश मिला कि वह कुलगाम के एक सक्रिय आतंकी अबू कासिम से संपर्क करें और साजिश को अंजाम दें। इस हमले के बाद इन्हें दोबारा पाकिस्तान से जेंगी एप पर आदेश मिला कि वह सभी एप्लिकेशन को फोन से डिलीट कर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed