ट्रकों में लगी आगे निकलने की होड़ एक चालक की जान पर बन आई। करीब डेढ़ घंटे तक बीच चौक पर पलटे ट्रक में चालक की जिंदगी ट्रक के बीच फंसी रही। पुलिस की क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
2 of 8
jammu accident
- फोटो : Amar Ujala
चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के अंबफला चौक पर यह घटना वीरवार रात को हुई।
3 of 8
jammu accident
- फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर से आ रहे दो ट्रक अंबफला चौक पर पहुंचे। तभी एक ट्रक ने दूसरे को पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रक बीच चौक पर पलट गया। दूसरा ट्रक डिवाइडर के ऊपर चढ़कर खंभों से जा टकराया। पलटने वाले ट्रक में गत्ता भरा हुआ था।
4 of 8
jammu accident
- फोटो : Amar Ujala
हादसा होते ही ट्रक का चालक अमरजीत सिंह बीच में फंस गया। उसका एक पैर नीचे आ गया, क्योंकि ट्रक में भार था तो वह बाहर नहीं निकल पाया। इतने में दूसरे ट्रक का चालक वहां से फरार हो गया। हादसा होने के बाद कई लोग जमा हो गए।
5 of 8
jammu accident
- फोटो : Amar Ujala
चालक को ट्रक से बाहर निकालने की कोशिश शुरू हो गई, लेकिन बुरी तरह से नीचे फंसे होने के कारण चालक को बाहर नहीं निकाला जा सका। करीब दो सौ लोगों ने जोर लगाकर ट्रक को उठाने के कई बार प्रयास किए, लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पाए।