फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में लगातार निशाने पर रहे सुरक्षाबल, बीते 1 साल में हुए ये 5 बड़े हमले

Thu, 27 Apr 2017 07:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 27 Apr 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
5 big attacks on troops in jammu and kashmir
- फोटो : File Photo

जम्मू-कश्मीर में वीरवार सुबह कुपवाड़ा स्थित सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। कुपवाड़ा में हुए इस फिदायीन हमले में 3 जवान शहीद हुए हैं जबकि सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। ये पहला वाकया नहीं जब कश्मीर में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला किया हो। आगे की स्लाइड़स में देखें 5 बड़े हमले जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। 

5 big attacks on troops in jammu and kashmir
- फोटो : Demo Photo

सीआरपीएफ के काफिले पर हमला: 
इससे पहले 6 अप्रैल को श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथा चौक में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पहले से घात लगाए आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि पांच जवान सहित सात घायल हुए हैं। इसमें एक स्थानीय गाड़ी का चालक और बच्ची शामिल हैं। घटना के बाद मची भगदड़ का फायदा उठाते हुए आतंकी मौके से भाग निकले।

5 big attacks on troops in jammu and kashmir
- फोटो : Demo Photo
शोपियां में सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला:

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया था। आतंकी हमले की ये घटना 22-23 फरवरी की रात को हुई थी। हमले के दौरान सेना का गश्ती दल कुंगू गांव में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहा था। सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू कश्मीर पुलिस एसओजी द्वारा कुंगू गांव में आतंकियों की मौजूदगी की खबर के बाद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इस ऑपरेशन के खत्म होने के बाद सुरक्षाबल वापस लौट रहे थे तभी रात के करीब 2 बजे के आसपास मुल्लू चित्रगाम इलाके में सेना के इस काफिले पर हमला हुआ। इस आतंकी हमले में 3 जवान शहीद हुए जबकि 5 अन्य जवान घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 big attacks on troops in jammu and kashmir
Terrorist - फोटो : File Photo
सेना के इंजीनियरिंग कैंप पर हमला: 
09 जनवरी 2017 को नियंत्रण रेखा से करीब 2 किलोमीटर दूर सेना के इंजिनियरिंग फोर्स कैंप पर आतंकियों ने हमला किया । जानकारी के मुताबिक अखनूर के पास पलांवाला सेक्टर के बटला गांव में में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स के कैंप पर हमला हुआ । इस हमले में तीन लोगों के मारे गए थे। 

 

विज्ञापन
5 big attacks on troops in jammu and kashmir
- फोटो : Demo Photo

बांदीपोरा में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला:
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों ने सेना और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया। इसमें सेना के दो जवान घायल हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed