फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4G की खुशी : जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कही अपने मन की बात, लोगों ने कहा- आज तो वो दिन याद आ गया

Sat, 06 Feb 2021 04:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
4g internet in kashmir restoration jammu kashmir public reaction
जम्मू-कश्मीर में मोबाइल 4जी इंटरनेट सेवा बहाल - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में मोबाइल 4जी इंटरनेट सेवा डेढ़ साल बाद बहाल हो गई है। सुरक्षा कारणों के चलते अगस्त 2019 में इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगाई गई थी। 4जी इंटरनेट सेवा न होने से विद्यार्थियों, कारोबारियों से लेकर अन्य वर्गों को रोजमर्रा की कई परेशानियां हो रही थीं। घाटी में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल होने से लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। अमर उजाला के साथ बातचीत के दौरान लोगों ने इंटरनेट सेवा के बहाल किए जाने पर अपने विचार प्रकट किए। 

4g internet in kashmir restoration jammu kashmir public reaction
जम्मू-कश्मीर में मोबाइल 4जी इंटरनेट सेवा बहाल - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के रहने वाले शाकिब अल्ताफ ने कहा कि घाटी के लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लेने के लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं। इस अवधि में हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन खुशी है कि अब हम भी 4जी सेवा का लाभ ले सकेंगे।

4g internet in kashmir restoration jammu kashmir public reaction
जम्मू-कश्मीर में मोबाइल 4जी इंटरनेट सेवा बहाल - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर के इमरान निसार ने कहा कि आज मैं काफी खुश हूं। प्रदेश के बाहर रहने वाले अपने रिश्तेदारों व मित्रों से वीडियो कॉल के जरिए अब और अच्छी तरह से बात कर पाऊंगा। साथ ही परिवार के बच्चे अपनी पढ़ाई भी अच्छी तरह से कर पाएंगे। अब उनको इंटरनेट के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। शहर के ही शकील रहमान ने कहा कि इंटरनेट की समस्या से निजात मिल गई है। आज का दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। आज ठीक वैसी ही खुशी की अनुभूति हो रही है जैसी कि पहली बार 4जी सेवा के शुरू होने पर हुई थी।

यह भी पढ़ेंः जम्मू में दबोचा गया खूंखार आतंकी अटैकर बाबा, इस वजह से जैश-ए-मोहम्मद ने बनाया लश्कर-ए-मुस्तफा    
 
विज्ञापन
विज्ञापन
4g internet in kashmir restoration jammu kashmir public reaction
जम्मू-कश्मीर में मोबाइल 4जी इंटरनेट सेवा बहाल - फोटो : बासित जरगर

बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर अगस्त 2019 में एहतियातन की गई सुरक्षा व्यवस्था के बीच 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसके बाद सबसे पहले ब्रॉडबैंड को बहाल किया गया। बाद में जम्मू से 2जी सेवा बहाली की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
4g internet in kashmir restoration jammu kashmir public reaction
जम्मू-कश्मीर में मोबाइल 4जी इंटरनेट सेवा बहाल - फोटो : बासित जरगर

हालात की समीक्षा कर कश्मीर में भी 2जी सेवा बहाल की गई। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट की ओर से 4जी इंटरनेट सेवा बहाली की संभावनाओं संबंधी निर्देश पर सरकार ने 16 अगस्त 2020 को उधमपुर और गांदरबल जिलों में 4जी इंटरनेट सेवा ट्रायल पर बहाल की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed