{"_id":"5dc02c848ebc3e015b67c8e1","slug":"38-injured-and-one-dead-in-grenade-attack-in-market-on-maulana-azad-road-in-srinagar-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर बीच शहर में हमला, एक की मौत, 38 घायल, तस्वीरों और वीडियो में देखें ये खौफनाक मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर बीच शहर में हमला, एक की मौत, 38 घायल, तस्वीरों और वीडियो में देखें ये खौफनाक मंजर
Mon, 04 Nov 2019 07:19 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर ग्रेनेड हमला
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों ने सोमवार को फिर ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक गैर कश्मीरी खिलौना बेचने वाले की मौत हो गई। 38 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना में 15 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई।
श्रीनगर ग्रेनेड हमला
- फोटो : बासित जरगर
घटना दोपहर 1.20 बजे की है जब आतंकियों ने लाल चौक के पास हरि सिंह स्ट्रीट इलाके के गोनीखान बाजार में भीड़ को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा। इससे 38 लोग घायल हो गए। इन्हें तत्काल पास के एसएमजीएस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रिंकू सिंह (40) ने दम तोड़ दिया। दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहां यह घटना हुई वहां काफी संख्या में रेहड़ी वाले दुकान लगाए हुए थे। साथ ही खरीदारों की भी भीड़ थी।
श्रीनगर ग्रेनेड हमला
- फोटो : बासित जरगर
घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने इलाके का दौरा कर घटना की जानकारी हासिल की। साथ ही आस पास के इलाकों को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया गया ताकि आतंकियों को दबोचा जा सके। लगातार हो रही इन घटनाओं से साफ है कि आतंकी पटरी पर धीरे-धीरे लौट रही जिंदगी को दुबारा पटरी पर लौटने नहीं देना चाहते। इसलिए वह लोगों को निशाना बनाते हुए दहशत का माहौल पैदा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर ग्रेनेड हमला
- फोटो : बासित जरगर
घटना के बाद बढ़ाई सुरक्षा
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। विभिन्न नाकों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। हर आने जाने वालों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पैदल राहगीरों की भी तलाशी ली गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। विभिन्न नाकों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। हर आने जाने वालों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पैदल राहगीरों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन
श्रीनगर ग्रेनेड हमला
- फोटो : बासित जरगर
मची अफरातफरी
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाका होते ही लगभग भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल पर चारो ओर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे। इसके साथ ही घायलों की चीख पुकार मची हुई थी।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाका होते ही लगभग भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल पर चारो ओर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे। इसके साथ ही घायलों की चीख पुकार मची हुई थी।