फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्रेनेड हमलाः एक बार फिर आतंकियों के निशाने पर गैर-कश्मीरी, दहशत फैलाने की नापाक कोशिश, देखें वीडियो

Mon, 04 Nov 2019 05:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Nov 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
20 injured in grenade attack in market on Maulana Azad road in Srinagar
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकवादियों ने सोमवार को ग्रेनेड हमला किया। इस आतंकी वारदात में 20 से अधिक नागरिक घायल हो गए हैं, जबकि एक अन्य नागरिक की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20 injured in grenade attack in market on Maulana Azad road in Srinagar
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : बासित जरगर

आतंकवादियों ने सोमवार को श्रीगनर के मौलाना आजाद मार्ग इलाके में ग्रेनेड हमला कर दहशत फैलाने की कोशिश की। इस हमले में 20 घायल हो गए जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला निवासी के रूप में हुई है। जोकि घाटी में रहकर खिलौने बेचने का काम करता था। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

20 injured in grenade attack in market on Maulana Azad road in Srinagar
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : बासित जरगर

आतंकवादी लगातार लोगों में खौफ फैलाने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इससे पहले 29 अक्तूबर को कश्मीर घाटी के अनंतनाग और बारामूला जिले में आतंकियों ने ताबड़तोड़ वारदातें अंजाम दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
20 injured in grenade attack in market on Maulana Azad road in Srinagar
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : बासित जरगर

बिजबिहाड़ा में रात को आतंकियों ने कटड़ा निवासी एक ट्रक चालक की हत्या कर दी, जबकि सोपोर में बस स्टैंड के नजदीक दो बार ग्रेनेड हमले किए। ये दोनों घटनाएं यूरोपीय यूनियन के सांसदों के कश्मीर दौरे से एक दिन पहले अंजाम दी गई थीं।
 
विज्ञापन
20 injured in grenade attack in market on Maulana Azad road in Srinagar
श्रीनगर ग्रेनेड हमला - फोटो : बासित जरगर

वहीं 12 अक्तूबर को आतंकियों ने भीड़ को निशाना बनाते हुए हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला किया था। जिसमें एक महिला समेत सात स्थानीय नागरिक घायल हो गए थे। आतंकियों द्वारा यह हमला भी लोगों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया गया था।    
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed