फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय वायुसेना का वह जांबाज जिसने दुश्मन के घर में घुसकर बताई उसकी औकात, देखिए तस्वीरें

Fri, 24 Jul 2020 01:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 Jul 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
1971 India Pakistan War Untold Story Of Nirmaljit Singh Sekhon
1971 भारत पाक युद्ध

भारत पाकिस्तान के बीच हुई जंग और जवानों के शौर्य को जब याद किया जाता है तो फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की वीरता का जिक्र और उनका नाम बड़े गर्व से लिया जाता है। पढ़िए भारत-पाक 1971 युद्ध के जांबाज परमवीर चक्र विजेता सेखों की कहानी जिन्होंने दुश्मन के घर में उसको शिकस्त दी...

1971 India Pakistan War Untold Story Of Nirmaljit Singh Sekhon
1971 भारत पाक युद्ध
सेखों ने विपरीत परिस्थितियों की परवाह किए बगैर पाकिस्तान के 6 सैबर जेट विमानों को अकेले धूल चटाई और दो को डॉग फाइट में मार गिराया, बाकी के चार विमानों को भाग जाने पर मजबूर किया।
1971 India Pakistan War Untold Story Of Nirmaljit Singh Sekhon
1971 भारत पाक युद्ध
दिसंबर 1971 में जब एक साथ पाकिस्तानी फौज ने हमारे हवाई अड्डों पर हमला किया तो सेखों एयरबेस श्रीनगर में अपनी नेट एयर स्क्वाड्रन के साथ तैनात थे। उन पर श्रीनगर को हवाई हमलों से बचाने का दायित्व था। 14 दिसंबर को सुबह आठ बजे एक साथ छह पाकिस्तानी जेट विमानों ने श्रीनगर एयरबेस को निशाना बनाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
1971 India Pakistan War Untold Story Of Nirmaljit Singh Sekhon
1971 भारत पाक युद्ध
उनके साथी योद्धा धुम्मन के विमान से सेखों का संपर्क नहीं हो रहा था। इसलिए उन्हें दूसरा पाकिस्तानी जेट जो पास ही उड़ रहा था, उसके पीछे लग गए। एक दूसरा पाकिस्तानी जेट उनके साथ और दो पीछे आ रहे थे। उन्होंने इसकी परवाह किए बगैर दूसरे आगे उड़ते दुश्मन के विमान को डॉग फाइट में उलझाए रखा और बाद में मार गिराया।

 
विज्ञापन
1971 India Pakistan War Untold Story Of Nirmaljit Singh Sekhon
1971 भारत पाक युद्ध

जैसे ही वो तीसरे विमान को निशाने पर ले रहे थे, उन्हें पता चला कि उनके विमान में आग लग चुकी है। कुछ देर बाद उनका आखिरी संदेश सुनाई दिया- ‘शायद मेरा नेट भी निशाने पर आ गया है... धुम्मन। अब तुम मोर्चा संभालो।’ ...और उनका जहाज जलता हुआ नीचे गिरते देखा गया और भारत का वो वीर जवान अमर हो गया।

यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त को घर-घर लहराएगा तिरंगा, अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने की ये तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed