फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टारगेट किलिंग का बदला: कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट का कातिल लतीफ लोन मुठभेड़ में ढेर, दो अन्य आतंकी भी मारे गए

Tue, 20 Dec 2022 02:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 02:30 PM IST
सार

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए तीन स्थानीय आतंकवादियों में से दो की पहचान हो गई है। इनमें से एक शोपियां का लतीफ लोन है, जो कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था।

विज्ञापन
target killing: Kashmiri Pandit Puran Krishna Bhat killer terrorist Latif Lone killed in encounter in shopian
Shopian Encounter - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर घाटी के जिला शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। तीनों आतंकी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए तीन स्थानीय आतंकवादियों में से दो की पहचान हो गई है। इनमें से एक शोपियां का लतीफ लोन है, जो कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था।



एडीजीपी कश्मीर ने आगे बताया कि दूसरा आतंकी उमर नजीर है, जो अनंतनाग का रहने वाला था। आतंकी उमर नेपाली नागरिक तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल था। आतंकियों के पास से एक एके 47 रायफल और दो पिस्टल बरामद हुई हैं। वहीं, तीसरे आतंकी की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

target killing: Kashmiri Pandit Puran Krishna Bhat killer terrorist Latif Lone killed in encounter in shopian
Shopian Encounter - फोटो : संवाद

 अक्तूबर में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण को बनाया था निशाना

15 अक्तूबर को जिला शोपियां के चौधरी गुंड इलाके में आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था। दहशतगर्दों ने कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट को उस समय गोली मार कर लहूलुहान कर दिया, जब वह अपने बाग की ओर जा रहे थे। हमले को अंजाम देकर आतंकी फरार हो गए थे। वहीं, घायल पूरण भट को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।

target killing: Kashmiri Pandit Puran Krishna Bhat killer terrorist Latif Lone killed in encounter in shopian
जम्मू: पूरण कृष्ण की अंतिम विदाई - फोटो : फाइल

1989 में बदले हालातों में भी नहीं छोड़ी थी घाटी

पूरण कृष्ण भट शोपियां के चौधरी गुंड इलाके के स्थायी निवासी थे। 1989 के दौरान बिगड़े हालातों के बीच भी उन्होंने घाटी से पलायन नहीं किया था। 2020 में कोविड फैलने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ जम्मू आ गए थे। इसके बाद शोपियां आना-जाना लगा रहता था। आतंकी गोली का शिकार हुए पूरण कृष्ण का अंतिम संस्कार जम्मू के बनतालाब में हुआ। मौत से तीन दिन पहले ही वह जम्मू से शोपियां अपने सेब के बगीचे की देखरेख के लिए गए थे। उनकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
target killing: Kashmiri Pandit Puran Krishna Bhat killer terrorist Latif Lone killed in encounter in shopian
जम्मू में कश्मीरी पंडित कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए - फोटो : फाइल

घाटी में एक और लक्षित हत्या के बाद कश्मीर और जम्मू में जगह-जगह रोष प्रदर्शन देखने को मिले। उधर, घाटी में कार्यरत कश्मीरी पंडित कर्मचारी एवं आरक्षित वर्ग के कर्मचारी लक्षित हत्याओं के चलते जम्मू में जुलाई महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों सरकार से घाटी से बाहर जम्मू में ट्रांसफर किए जाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
target killing: Kashmiri Pandit Puran Krishna Bhat killer terrorist Latif Lone killed in encounter in shopian
Shopian Encounter - फोटो : अमर उजाला

26 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया कि कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण की हत्या में शामिल आरोपी की पहचान कर ली गई है। आरोपी 12 नवंबर से लापता बताया गया था। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने इसे लेकर कहा था कि मामले की जांच के दौरान पता चला कि चेक काचीडूरा का मोहम्मद लतीफ लोन हत्या में शामिल है। आज आतंकी लतीफ और दो अन्य आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed