नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायक दल की बैठक आज नवाई सुबाह पार्टी मुख्यालय में शुरू हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रमुख नेता फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे। सुरनकोट से निर्दलीय विधायक चौधरी मोहम्मद अकबर भी बैठक में शामिल हुए।
2 of 8
नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की बैठक
- फोटो : बासित जरगर
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सरकार गठन की प्रक्रिया के लिए रणनीति तैयार करना था। बैठक में उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल का नेता चुना गया। यह निर्णय पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में लिया गया, जिसमें पार्टी के भविष्य की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
3 of 8
नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की बैठक
- फोटो : बासित जरगर
बैठक के दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा, लोगों ने हमें जनादेश दिया है और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके विश्वास को बनाए रखें। हमें एक मजबूत और प्रभावी सरकार का गठन करना है जो जम्मू-कश्मीर के विकास और जनता की भलाई के लिए काम करे। उन्होंने पार्टी के नेताओं से एकजुटता और सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
4 of 8
नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की बैठक
- फोटो : बासित जरगर
उमर अब्दुल्ला ने भी बैठक में विचार साझा करते हुए कहा, हमें इस मौके का उपयोग करना होगा ताकि हम अपनी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा सकें। हम अनुच्छेद-370 की बहाली के लिए काम करेंगे और उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो हमने जनता से किए हैं। उन्होंने पार्टी के नए विधायकों को उनके जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।
5 of 8
नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक दल की बैठक
- फोटो : बासित जरगर
बैठक में भाग लेने वाले नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें युवाओं के लिए रोजगार, महिला सशक्तिकरण, और विकास योजनाएं शामिल थीं। जावेद अहमद बेग, जो एक युवा नेता हैं, ने कहा, हमें अपने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने होंगे, ताकि वे अपने भविष्य को संवार सकें।