फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Legends League Cricket: कश्मीर घाटी में 38 साल बाद चला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का बल्ला, मैच ने किया रोमांचित

Thu, 10 Oct 2024 08:31 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 10 Oct 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
Legends League Cricket After 38 years cricket lovers saw international players playing on field in kashmir val
Legends League Cricket - फोटो : Basit Zargar

कश्मीर घाटी में 38 वर्षों बाद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को क्रिकेट प्रेमियों ने बुधवार को मैदान पर खेलते देखा। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) का मैच दोपहर तीन बजे शुरू हुआ। सदर्न सुपरस्टार्स (एसएसएस) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवर में एसएसएस ने पांच विकेट खोकर 153 रन का लक्ष्य रखा। 

Legends League Cricket After 38 years cricket lovers saw international players playing on field in kashmir val
Legends League Cricket - फोटो : बासित जरगर

एसएसएस के लिए श्रीवत्स गोस्वामी ने 39 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तोयम हैदराबाद (टीवाईचए) की टीम ने 18.2 ओवर में 158 रन बनाकर पांच विकेट से मैच जीत लिया। टीवाईएच के लिए रवि जांगिड़ 42 रन पर नाबाद रहे। उन्होंने एक विकेट भी झटका। वह मैन ऑफ द मैच रहे। 

Legends League Cricket After 38 years cricket lovers saw international players playing on field in kashmir val
Legends League Cricket - फोटो : बासित जरगर

एसएसएस में मार्टिन गुप्टिल और टीवाईएच में मोंटी पनेसर, स्टुअर्ट बिन्नी, रिकार्डो पॉवेल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी दर्शकों को आकर्षित किया। कश्मीर के क्रिकेट प्रेमी क्रिस गेल की झलक पाने के लिए बेताब हैं। उम्मीद है कि अगले मैच में अधिक दर्शक पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Legends League Cricket After 38 years cricket lovers saw international players playing on field in kashmir val
Legends League Cricket - फोटो : बासित जरगर

अब तक के इतिहास में श्रीनगर में खेले गए दो अंतरराष्ट्रीय मैच
बता दें कि श्रीनगर ने अब तक केवल दो अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की है। पहला 1983 में और दूसरा 1986 में हुआ था। इसके बाद 1989 में आतंकवाद फैलने के कारण यह क्षेत्र अराजकता में डूब गया। कश्मीर में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्तूबर 1983 में शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। दूसरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सितंबर 1986 में हुआ था।

विज्ञापन
Legends League Cricket After 38 years cricket lovers saw international players playing on field in kashmir val
Legends League Cricket - फोटो : बासित जरगर

एलएलसी के सात मैचों की मेजबानी कर रही ग्रीष्मकालीन राजधानी
इस बार शहर नौ अक्तूबर से एलएलसी के अंतिम चरण में सात बैक-टू-बैक क्रिकेट मैचों की मेजबानी कर रहा है। इसमें हाल ही में सन्यास लेने वाले क्रिकेटर शामिल हैं। क्रिस गेल, सुरेश रैना, इरफान पठान, मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, मोंटी पनेसर, स्टुअर्ट बिन्नी और इयान बेल सहित 124 खिलाड़ियों वाली छह टीमें सुरम्य घाटी में मैच खेलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed