फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना: 1.4 आरनाट ने बढ़ाई चिंता, नए वेरियंट मचा सकते हैं तबाही

Thu, 05 Aug 2021 06:32 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 05 Aug 2021 06:32 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा, 149 संक्रमित, एक की मौत।

विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: 1.4 RNAT raises concern, new variants can cause havoc
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ता संक्रमण - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में धीरे-धीरे कोरोना के बढ़ते संक्रमण प्रसार के बीच प्रदेश में 1.4 रिपोर्ट ने और चिंता बढ़ा दी है। इस जांच में आकलन किया गया है कि जम्मू-कश्मीर में संक्रमित हुए 100 लोग आगे 140 लोगों को संक्रमित करने का काम कर रहे हैं। इस संक्रमण के फैलाव में डेल्टा प्लस सहित अन्य वेरियंट बड़ी तबाही मचा सकते हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर एसओपी की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मास्क से लगभग लोगों ने परहेज कर लिया है। सामाजिक दूरी का कोई पता नहीं है। इससे संक्रमण को बढ़ने में मदद मिलेगी। कोविड विशेषज्ञों के अनुसान आगामी हफ्तों में कोविड संक्रमित मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच बुधवार को प्रदेश में 149 संक्रमित मिले। पिछले चौबीस घंटे में एक मरीज की मौत हुई है। जीएमसी के माइक्रोबायोलाजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संदीप डोगरा ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर में उन लोगों को अधिक खतरा है जिन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन की कोई डोज नहीं ली है या एक डोज ही ली है। ऐसे लोगों को संक्रमण अधिक प्रभावित करेगा। दोनों डोज लेने वालों को भी एसओपी का पालन करना होगा।

Corona in Jammu and Kashmir: 1.4 RNAT raises concern, new variants can cause havoc
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार

1.4 आरनाट फैक्टर चिंता का विषय है, इससे साफ है कि समाज में संक्रमण का प्रसार हो रहा है। वहीं, बुधवार को जिला सांबा और शोपियां में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला।

Corona in Jammu and Kashmir: 1.4 RNAT raises concern, new variants can cause havoc
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

कुछ दिन पहले तक नौ जिलों में दैनिक आधार पर कोई नया मामला नहीं मिल रहा था। लेकिन अब तक अधिकांश जिलों में सक्रिय मामले हो गए हैं। जम्मू में 12, बारामुला में 17 और श्रीनगर में 34 संक्रमित मामले मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: 1.4 RNAT raises concern, new variants can cause havoc
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर

यात्री संक्रमण में रियासी सबसे आगे
जम्मू कश्मीर में यात्री संक्रमण मामलों में जिला रियासी सबसे आगे है। यहां अधिकांश मिल रहे संक्रमित मामलों में वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आने वाले तीर्थ यात्री हैं। रियासी में पिछले दस दिन में 92 यात्री संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 18 ही स्थानीय श्रेणी वाले मामले थे। हालांकि संक्रमित यात्रियों को वापस भेजा जा रहा है और उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन
Corona in Jammu and Kashmir: 1.4 RNAT raises concern, new variants can cause havoc
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

13 जिलों में 100 फीसदी टीकाकरण
जम्मू कश्मीर के 13 जिलों में अंडर 45 आयु से अधिक वर्ग में सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। इस वर्ग में अब तक अनुमानित आबादी पर 99.51 लोगों को टीकाकरण हो चुका है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और सिटीजन (18 से अधिक ) वर्ग में 6469829 लोगों को टीकाकरण किया गया है, जबकि सिटीजन वर्ग में 5773915 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद-370 से मुक्ति के पूरे हुए दो साल, भाजपा मना रही जश्न, गुपकार गैंग अभी भी रो रहा समेत पढ़े प्रदेश की पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed