{"_id":"5a898b1e4f1c1b05738b8100","slug":"rajasthan-post-master-exam-munna-bhai-arrest-in-jaipur-cheating-with-micro-bluetooth-and-mobile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी की चाहत, नकल करने के लिए पेंट के नीचे छिपा ले गए ये 'सामान'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी नौकरी की चाहत, नकल करने के लिए पेंट के नीचे छिपा ले गए ये 'सामान'
Sun, 18 Feb 2018 08:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नकल करते पकड़े गए अभ्यर्थी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डाक विभाग द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षा में बड़े स्तर पर नकल करने वाली हरियाणा की पूरी गैंग का पर्दाफाश किया है। जयपुर पुलिस ने विभिन्न परीक्षा सेंटरों पर औचक कार्रवाई करते हुए करीब 94 अभ्यर्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। नकल का यह तरीका इतना शातिराना है कि बारीकी से ध्यान नहीं दे तो किसी को पता ही नहीं चल सकता है।
पांच सेंटरों पर मारा छापा, तब जाकर हुआ खुलासा
2 of 5
नकलचियों को पकड़ने की कार्रवाई
- फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने नकलचियों को पकड़ने की कार्रवाई झोटवाड़ा, श्याम नगर, महेश नगर, बजाज नगर और मालवीय नगर थाना इलाके में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर की। ये सभी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सबसे पहले झोटवाड़ा पुलिस को मुखबिर से एक परीक्षा केन्द्र में हरियाणा की बड़ी गैंग द्वारा पोस्ट मास्टर भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करने की सूचना मिली थी।
गिरोह में शामिल महिलाएं भी नकल में आगे
3 of 5
- फोटो : Demo pic
इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थ स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र पर दबिश देकर 16 अभ्यर्थियों को नकल करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। साथ ही, श्याम नगर थाना इलाके के सुरेन्द्र पब्लिक स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र से 38 परीक्षार्थी नकल करते हुए गिरफ्तार किए गए। जिनमें 35 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। महेश नगर थाना इलाके के सुरेन्द्र बाल भारती स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र से 14 अभ्यर्थियों और ईस्ट जिले में बजाज नगर व मालवीय नगर स्थित दो परीक्षा केन्द्रों पर दबिश देकर 25 अभ्यर्थियों को नकल करते हुए गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं छिपाया जाता है मोबाइल फोन और वायर
4 of 5
कान में लगा रखे थे यह ब्लूटूथ
- फोटो : Vishnu Sharma
बताया जा रहा है कि गैंग के सरगना परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर नकल करवाने का सौदा तय करते हैं। इसके बाद गैंग अभ्यर्थियों को स्पेशल माइक्रो ब्लूटूथ देते हैं, जो कि कान में लगाया जाता है। यइ इतना छोटा होता है कि आसानी से नजर नहीं आता। इसी तरह, परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के अंडरगारमेंट्स में मोबाइल फोन और बारीक वायर लीड को इस तरीके से सिलाई करके छिपा दिया जाता है कि किसी को परीक्षा केंद्र पर इसकी भनक भी नहीं लगती।
विज्ञापन
गैंग के सरगना परीक्षा केंद्र के बाहर उत्तरकुंजी लेकर बैठते हैं
5 of 5
डेमो इमेज
नकल करवाने वाली गैंग के सरगना और उनके साथी परीक्षा केंद्र के बाहर किसी स्थान पर उत्तरकुंजी लेकर बैठ जाते हैं। वे अपने मोबाइल से परीक्षा में मौजूद अभ्यर्थी के मोबाइल से कांटेक्ट कर उसे उत्तर बताते रहते हैं, लेकिन आज इस गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। झोटवाड़ा पुलिस की पूछताछ में दो ऐसे युवकों के नाम भी सामने आए, जो परीक्षा केंद्र के बाहर से उत्तर बता रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।