फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस गैंग की थी दहशत उसके खूंखार सरगना को मिली ऐसी मौत

Sun, 18 Feb 2018 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Feb 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
most wanted gangster surrended in front of haryana police, now dead by heart attack
demo pic
एक गैंगस्टर जिसकी दहशत तीन राज्यों में फैली हुई थी। पुलिस ने बड़े-बड़े इनाम उसके नाम पर घोषित किए गए थे। उसने अलवर में एक वारदात अंजाम दी और उसका खौफ और  बढ़ गया। पुलिस ने धरपकड़ शुरू की। शिकंजा कसता गया तो उसने सरेंडर कर दिया। अब उसकी मौत की खबर ने भी सनसनी मचा दी है।

ये बताया जा रहा है मौत का कारण

most wanted gangster surrended in front of haryana police, now dead by heart attack
गैंगस्टर हरिया - फोटो : फाइल फोटो
अलवर में बीते दिनों 4 फरवरी को नीमराणा स्थित योगेश ज्वैलर्स पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाली हरिया गैंग का मुखिया पवन उर्फ हरिया गुर्जर हरियाणा के पलवल पुलिस की कस्टडी में था और आज पुलिस हिरासत में हरिया की मौत हो गई। पुलिस ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है।

 

कस्टडी में हो रही थी पूछताछ

most wanted gangster surrended in front of haryana police, now dead by heart attack
गैंगस्टर हरिया - फोटो : अमर उजाला
अभी हाल ही में पहले हरिया ने आत्मसमर्पण किया था। पलवल पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उसे पुलिस कस्टडी में लिया था। जहां पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान यह घटना हुई। पवन उर्फ हरिया गुर्जर को पलवल अस्पताल लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर थाना अधिकारी कर्मवीर सिंह समेत सीओ अभिमन्यु, मौजीराम और अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं। मृतक हरिया का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राज्यों में घोषित था इनाम

most wanted gangster surrended in front of haryana police, now dead by heart attack
Gun Point - फोटो : Demo Photo
गौरतलब है कि हरियाणा, यूपी और राजस्थान पुलिस ने हरिया गुुर्जर पर इनाम घोषित किया था। साथियों के साथ हरियाणा गैंग बनाकर तीन राज्यों में लूट और हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। कुल 38 मुकदमें हरिया गुर्जर पर दर्ज थें। उसके साथी अरुण गुर्जर की फरीदाबाद में पुलिस से हुई मुठभेड़ में मौत हो गई थी। उसके अन्य साथी भी अलवर पुलिस की गिरफ्त में है। 
विज्ञापन

गैंग बनाकर की थी 25 लाख की लूट

most wanted gangster surrended in front of haryana police, now dead by heart attack
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : फाइल फोटो
दरअसल, कुछ दिन पूर्व अलवर के नीमराणा में हरिया गैंग ने दो व्यापारियों को गोली मारकर उनसे करीब 25 लाख की लूट की थी। जिसके बाद से अलवर पुलिस की विशेष टीम हरिया गुर्जर और उसके गुर्गों के पीछे लगी हुई थी। इसके बाद उसने हरियाणा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पलवल पुलिस का कहना है कि उन्होंने हरिया गुर्जर को दिल्ली के दलपुरा से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पलवल पुलिस पर हरिया के गुर्गों ने फायरिंग भी की।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed