फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां 18 लाख लोग करेंगे दो डॉक्टरों के 'स्वास्थ्य' का परीक्षण, जानें कैसे

Mon, 08 Jan 2018 11:37 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
bjp congress announce candidate for alwar and ajmer by poll
फाइल फोटो।
राजनीति में ​अक्सर कई तरह के रंग नजर आते हैं। एक बिल्कुल ही अलग तरह का रंग इन दिनों राजस्थान में होने जा रहे उपचुनावों में देखने को मिल रहा है। हालांकि इन उपचुनावों को बिगुल कई दिनों पूर्व ही ​बज चुका है लेकिन सियासी पारा रविवार से चढ़ने लगा है। दरअसल रविवार को भाजपा ने जहां तीनों उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए वहीं कांग्रेस ने बाकी दो उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगाई। 
Trending Videos

दोनों नेता हैं डॉक्टर 

bjp congress announce candidate for alwar and ajmer by poll
जसवंत सिंह और करण सिंह
अलवर, अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा के लिए होने वाली उपचुनाव में रोचक टक्कर अलवर में देखने को मिल रही है। दरअसल कांग्रेस और भाजपा ने दो चिकित्सकों को यहां मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने जहां कार्डियोलॉजिस्ट और राजस्थान के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल के मेडिकल सुपरिडेंट रहे डॉ. करण सिंह यादव पर दांव लगाया है। वहीं भाजपा ने आयुर्वेद चिकित्सक और वर्तमान में प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव को मैदान में उतारा है।

दोनों ही हैं पूर्व सांसद

bjp congress announce candidate for alwar and ajmer by poll
फाइल फोटो।
दोनों ही उम्मीदवार की खास बात यह है कि दोनों ही अलवर जिले से पूर्व सांसद रह चुके हैं। जहां भाजपा के डॉ जसवंत सिंह यादव वाजपेयी सरकार के दौरान अलवर से सांसद रहे। वहीं कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव यूपीए की पहली सरकार के दौरान अलवर से सांसद रहे थे। इसके अतिरिक्त दोनों ही नेता बहरोड़ विधानसभा में लंबे समय से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 लाख मतदाता करेंगे फैसला

bjp congress announce candidate for alwar and ajmer by poll
फाइल फोटो।
हालांकि कांग्रेस ने डॉ. करण सिंह यादव को करीब 14 दिन पूर्व ही आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया था। जबकि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने डॉ. जसवंत सिंह यादव के नाम पर मुहर रविवार को लगाई है। अब अलवर के लोगों में इस बात की चर्चा है कि आयुर्वेद वाले डॉक्टर को जिताया जाए या फिर कॉर्डियोलॉजिस्ट ​​को। गौरतलब है कि अलवर लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख से ज्यादा मतदाता है। जिसमें यादव मतदाता चुनाव के परिणाम को हमेशा प्रभावित करते रहे। 
विज्ञापन

मिला है इनका साथ

bjp congress announce candidate for alwar and ajmer by poll
फाइल फोटो।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार अलवर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की मुश्किलें बढ़ी हुई  दिख रही हैं। क्योंकि डॉ. जसवंत यादव को स्थानीय भाजपा नेताओं की गुटबाजी से भी दो चार होना पड़ रहा है। हालांकि अलवर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली आठ विधानसभा सीट में से छह पर भाजपा विधायक काबिज है। वहीं दूसरी और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण​ सिंह यादव के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस से लेकर अलवर कांग्रेस ईकाई का साथ मिलता दिख रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed