Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Airport Sees Rise in Air Traffic During Wedding Season

जयपुर एयरपोर्ट: शादियों के सीजन में बढ़ा हवाई ट्रैफिक, दो दिन में 273 विमानों की आवाजाही

Mon, 23 Nov 2026 02:12 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 23 Nov 2026 02:12 PM IST
सार

जयपुर में शादियों और पर्यटन सीजन के चलते एयर ट्रैफिक बढ़ने लगा है। 21 नवंबर को एयरपोर्ट पर 139 और 22 नवंबर को 134 विमानों का आवागमन दर्ज हुआ। 21 नवंबर को 10 नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स भी संचालित हुईं।

 

विज्ञापन
Jaipur Airport Sees Rise in Air Traffic During Wedding Season
जयपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों का सीजन शुरू होते ही राजधानी जयपुर में हवाई यातायात बढ़ने लगा है। सर्दियों में वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में जयपुर की लोकप्रियता के चलते देश के अलग-अलग शहरों से मेहमानों की आवाजाही बढ़ रही है। इसका असर जयपुर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक पर भी दिखाई देने लगा है। 21 और 22 नवंबर को दो दिन में कुल 273 विमानों का आवागमन दर्ज किया गया। इनमें नियमित उड़ानों के साथ नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

एयरपोर्ट की एयर ट्रैफिक मूवमेंट रिपोर्ट के अनुसार, 21 नवंबर को कुल 139 विमानों का मूवमेंट हुआ। इनमें 68 विमानों की लैंडिंग और 71 विमानों ने टेक ऑफ किया। खास बात यह रही कि इस दिन 10 नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स का भी संचालन हुआ। वहीं, 22 नवंबर को 134 विमानों की आवाजाही दर्ज की गई। लगातार दो दिन विमानों की आवाजाही का आंकड़ा 130 से ऊपर रहने से एयरपोर्ट पर बढ़ते ट्रैफिक की तस्वीर सामने आई है।

विज्ञापन

वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में जयपुर की बढ़ी मांग

सर्दियों में जयपुर देश के प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन में शामिल रहता है। यहां के ऐतिहासिक महल, हेरिटेज होटल, लग्जरी रिसॉर्ट और शाही अंदाज वाले वेडिंग वेन्यू देशभर के लोगों को आकर्षित करते हैं। खासकर नवंबर से फरवरी तक शादी समारोहों के लिए जयपुर की मांग बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी शादियों में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों से मेहमानों के अलावा दूल्हा-दुल्हन के परिवार, आयोजन से जुड़े लोग और अन्य अतिथियों की आवाजाही भी बढ़ती है। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की होती है, जो समय बचाने के लिए हवाई यात्रा को प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि शादी के सीजन में जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बढ़ने लगती है।

एक दिन में 10 नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स का मूवमेंट

शादी समारोहों के दौरान नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स की भूमिका भी बढ़ जाती है। 21 नवंबर को जयपुर एयरपोर्ट पर ऐसी 10 उड़ानों का मूवमेंट दर्ज किया गया। ये उड़ानें नियमित एयरलाइन शेड्यूल का हिस्सा नहीं होतीं, बल्कि विशेष जरूरतों के अनुसार संचालित की जाती हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, जयपुर वेडिंग डेस्टिनेशन होने के कारण इन दिनों नॉन शेड्यूल्ड विमानों की आवाजाही बढ़ी है। बड़े शादी समारोहों में शामिल होने वाले मेहमानों और आयोजन से जुड़े लोगों के लिए विशेष विमान भी संचालित किए जाते हैं। ऐसे विमानों की आवाजाही का असर एयरपोर्ट के कुल ट्रैफिक पर पड़ता है।

यह भी पढें- राजस्थान: अब जोड़-तोड़ से बोर्ड बनाने की तैयारी; चित्तौड़गढ़ में आरएलपी प्रत्याशी को ले गई भाजपा; वीडियो वायरल

अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए भी रिफ्यूलिंग हब बन रहा जयपुर

जयपुर एयरपोर्ट पर नॉन शेड्यूल्ड विमानों की आवाजाही बढ़ने की एक और वजह इसकी रिफ्यूलिंग सुविधा है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, जयपुर अब अंतरराष्ट्रीय विमानों के लिए भी रिफ्यूलिंग हब के रूप में उभर रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय विमान यहां ईंधन भरवाने के लिए उतरते हैं और इसके बाद अपनी आगे की उड़ान जारी रखते हैं।

इस प्रक्रिया में विमान जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते हैं, रिफ्यूलिंग के बाद दोबारा टेक ऑफ करते हैं। ऐसे विमानों की आवाजाही से भी एयरपोर्ट का कुल एयर ट्रैफिक बढ़ता है। यानी जयपुर में बढ़ते विमान मूवमेंट के पीछे केवल पर्यटन और शादी समारोह ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की रिफ्यूलिंग गतिविधियां भी एक महत्वपूर्ण कारण हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed