फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनीपत: अवैध संबंध में बाधक बनी पत्नी तो धारदार हथियार से की हत्या, सड़क हादसा दिखाने का प्रयास, खुद पुलिस को किया फोन

Mon, 28 Mar 2022 01:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 01:55 AM IST
सार

बाइक की वाहन से टक्कर होने की बात कहकर पुलिस को सूचना दी। झज्जर जिले से पहुंचे मृतका के परिजनों ने गर्दन कटी होने पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
Husband kills wife with sharp weapon in  Sonipat of Haryana
गिरफ्तार आरोपी। घटनास्थल पर खड़ी बाइक व फुटपाथ पर लगा खून। मंजू का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम के पास एक व्यक्ति ने अवैध संबंध में बाधक बन रही पत्नी की गर्दन व अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास किया। बाइक की वाहन से टक्कर होने की बात कहकर पुलिस को सूचना दी। झज्जर जिले से पहुंचे मृतका के परिजनों ने गर्दन कटी होने पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की गिरफ्तारी हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में हुई है।



झज्जर के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जसौर खेड़ी निवासी ईश्वर सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बेटी मंजू (36) की शादी 16 साल पहले गांव लिवान निवासी जोनी के साथ हुई थी। उनको शनिवार रात को सूचना मिली कि जोनी और मंजू सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिसमें मंजू की मौत हो गई।

Husband kills wife with sharp weapon in  Sonipat of Haryana
घटनास्थल पर खड़ी बाइक व फुटपाथ पर लगा खून। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उनकी बाइक को जेसीबी ने टक्कर मार दी। वह सूचना पाकर सोनीपत पहुंचे और शव विच्छेदन गृह में मंजू का शव देखा तो उसकी गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले। उसके शरीर पर हादसे में चोट के निशान नहीं थे। उसके पति जोनी को भी ज्यादा चोट नहीं लगी थी। ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि मंजू की हत्या की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी जोनी और उसकी भाभी मीना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Husband kills wife with sharp weapon in  Sonipat of Haryana
सामान्य अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पोस्टमार्टम में हुई हत्या की पुष्टि
पोस्टमार्टम में मंजू की हत्या गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। जिससे उसकी मौत होने के कारण का पता लगा। बाद में मंजू के शव का गांव लिवान में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband kills wife with sharp weapon in  Sonipat of Haryana
मंजू का फाइल फोटो। गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अवैध संबंधों में बाधक बन रही थी मंजू
ईश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि जोनी के अवैध संबंध परिवार की ही एक महिला से हैं। इसको लेकर उन्होंने कई बार जोनी को समझाया था। परिवार के लोगों के साथ बैठकर पंचायत भी की गई। जोनी को बच्चों के बड़े होने की दुहाई भी दी, लेकिन वह नहीं सुधरा। उसके दो लड़के हैं। जोनी के अवैध संबंधों को लेकर उसका मंजू से विवाद रहता था। जिसमें वह मंजू को बुरी तरह पीटता था

विज्ञापन
Husband kills wife with sharp weapon in  Sonipat of Haryana
सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हत्या को हादसे का रूप देने का किया प्रयास
पुलिस के अनुसार शनिवार रात 10 बजे राठधना रोड पर स्टेडियम के पास बाइक का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम नागरिक अस्पताल पहुंची। वहां पर मंजू की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिले। बाइक पर इतने जबरदस्त हादसे के निशान नहीं थे। मंजू के पति जोनी को भी हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं गली थी। एक्सीडेंट में पीछे बैठी महिला की गर्दन सामने की ओर से नहीं कट सकती है।

 

महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात आरोपी जोनी और उसकी भाभी मीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। -इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed