फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनीपत: अवैध संबंध में बाधक बन रही पत्नी की हत्या का मामला, प्रेमिका के भाइयों संग मिलकर पति ने दरांती से की थी हत्या

Mon, 28 Mar 2022 08:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 08:47 PM IST
सार

मंजू की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। उन्होंने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर मंजू की हत्या करने की बात कही थी। पुलिस ने मामले में आरोपी जोनी व उसकी प्रेमिका रिश्ते में भाभी को भी गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Accused of murder of woman arrested in Sonipat of Haryana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम के पास अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या करने के आरोपी व उसकी प्रेमिका को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया और उसकी प्रेमिका को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में प्रेमिका के दो भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह झज्जर के एक गांव के रहने वाले हैं। आरोपी ने उनके साथ मिलकर पत्नी की दरांती से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।



बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जसौर खेड़ी निवासी ईश्वर सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया था कि उसकी छोटी बेटी मंजू (36) की शादी 16 साल पहले गांव लिवान निवासी जोनी के साथ हुई थी। उनको शनिवार रात को सूचना मिली कि जोनी और मंजू सड़क हादसे में घायल हो गए थे। मंजू की मौत हो गई।

उनकी बाइक को जेसीबी ने टक्कर मार दी। उन्होंने देखा था कि मंजू की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे। उन्होंने अवैध संबंधों में बाधक बनने पर मंजू की हत्या करने की बात कही थी। पुलिस ने मामले में आरोपी जोनी व उसकी प्रेमिका रिश्ते में भाभी को भी गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जोनी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Accused of murder of woman arrested in Sonipat of Haryana
घटनास्थल पर खड़ी बाइक व फुटपाथ पर लगा खून। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हत्या में प्रेमिका के दो भाई भी थे शामिल, गिरफ्तार
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्रेमिका के भाई दो भाई भी शामिल थे। झज्जर के गांव के रहने वाले दोनों आरोपी चचेरे भाई हैं और उन्होंने जोनी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दरांती से हमला कर मंजू की हत्या की गई थी। पुलिस दोनों भाइयों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

Accused of murder of woman arrested in Sonipat of Haryana
सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महिला ने बदनाम करने के नाम पर भाइयों को उकसाया
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला ने ही भाइयों को मंजू की हत्या के लिए जोनी की मदद करने को उकसाया था। उसने भाइयों से कहा था कि मंजू उसे गांव में बदनाम कर रही है। मंजू कह रही है कि उसका जोनी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। बहन के उकसाने पर ही वह वारदात में शामिल होने को तैयार हुए थे। उसने वारदात की रात को भाइयों को बुला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accused of murder of woman arrested in Sonipat of Haryana
सामान्य अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

कैंसर पीड़ित बताया जा रहा मीना का पति
पुलिस के अनुसार, महिला का पति बीमार रहता है। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि पति को कैंसर है। अक्सर जोनी की कार में पति को उपचार के लिए लेकर जाते थे। इस दौरान वह जोनी के संपर्क में आ गई। मंजू को रास्ते से हटाने के लिए उसने व जोनी ने साजिश रची और इसके बाद षड्यंत्र के तहत वारदात को अंजाम दिया। मंजू को लगता था कि पति की कैंसर से मौत होने व मंजू की हत्या के बाद वह जोनी से शादी कर लेगी। इससे उसे आर्थिक परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Accused of murder of woman arrested in Sonipat of Haryana
गिरफ्तार आरोपी। घटनास्थल पर खड़ी बाइक व फुटपाथ पर लगा खून। मंजू का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

शॉपिंग के बहाने लेकर आया कच्चे क्वार्टर, ससुराल पक्ष से वीडियो कॉल पर की बात
पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्नी की हत्या का पूरा षड्यंत्र रचने के बाद आरोपी जोनी 26 मार्च की शाम को पत्नी को शॉपिंग कराने के बहाने कच्चे क्वार्टर में लेकर आया था। उसकी हत्या को हादसे दिखाने के लिए उसने कच्चे क्वार्टर से ससुराल में वीडियो कॉल भी की थी। उसने दर्शाने का प्रयास किया था कि अब उनके बीच सब कुछ ठीक है, जबकि वह अक्सर पत्नी से दूर रहता था। यहां तक कि कई दिन तक घर से बाहर रहने के साथ ही घर आने पर अलग कमरे में जाकर सो जाता था।

महिला की हत्या के मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति व दो अन्य हत्या में शामिल थे और प्रेमिका ने हत्या का षड्यंत्र रचा था। आरोपी जोनी को रिमांड पर लिया गया है। उससे वारदात में प्रयुक्त दरांती को बरामद कर लिया है। दो अन्य आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - वीरेंद्र सिंह, डीएसपी सोनीपत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed