फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शातिरपन... राखी बंधाई, शादी रचाई फिर मार दी गोली, गड्ढा खुदवा दफनाया, नौ माह बाद हुआ खुलासा

Wed, 05 Apr 2023 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Apr 2023 11:21 PM IST
सार

जून 2022 में कहासुनी होने के बाद आरोपी ने गन्नौर में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। भिवानी सीआईए-2 की टीम ने मामले में खुलासे के बाद अब युवती के शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Accused of kidnapping and murder of girl reveal many secrets to the police
मोनिका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव गुमड़ स्थित मौसी के घर से कनाडा पढ़ने गई छात्रा की जीवनलीला का दुखद अंत हो गया। युवती की मौसी के पड़ोसी सुनील उर्फ शीला ने उसके कनाडा जाने के 17 दिन बाद ही उसे वापस बुला लिया था। इतना ही नहीं उससे आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी। उसके बाद युवती लौट गई तो अप्रैल, 2022 में फिर से बुला लिया।



इसी बीच जून 2022 में कहासुनी होने के बाद आरोपी ने गन्नौर में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी थी। भिवानी सीआईए-2 की टीम ने मामले में खुलासे के बाद अब युवती के शव के अवशेषों का पोस्टमार्टम कराया है। मेडिकल बोर्ड से कराए पोस्टमार्टम में युवती की खोपड़ी के अंदर गोली का सिक्का मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी को दस दिन के रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयुक्त कार व हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Accused of kidnapping and murder of girl reveal many secrets to the police
गन्नौर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस, जहां युवती के शव के अवशेष बरामद किए गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से रोहतक के गांव बालंद निवासी मोनिका (22) वर्ष 2017 में गुमड़ गांव में अपनी मौसी रोशनी के पास पढ़ने आई थी। वह दिल्ली विवि से स्नातक की पढ़ाई करने के साथ कंप्यूटर की कोचिंग ले रही थी। गुमड़ में रहने के दौरान उसकी मौसी के पड़ोसी सुनील उर्फ शीला से उसकी जान-पहचान हो गई।

Accused of kidnapping and murder of girl reveal many secrets to the police
युवती का अपहरण कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार सुशील उर्फ शीला भिवानी CIA पुलिस टीम के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपी उसकी मौसी के घर दूध लेने के लिए आता था। सुनील पहले से ही शादीशुदा है। दोनों में बातचीत होने लगी। इसी बीच 5 जनवरी, 2022 को परिवार ने बेटी को बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए कनाडा भेज दिया। 22 जनवरी को आरोपी ने उसे वापस बुला लिया। उसने 29 जनवरी को उसके साथ गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। 30 जनवरी को युवती कनाडा चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accused of kidnapping and murder of girl reveal many secrets to the police
गन्नौर स्थित फार्म हाउस में गड्ढे से अवशेष जुटाती पुलिस टीम व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोप है कि अप्रैल, 2022 में युवती वापस आ गई। आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर साथ रखने लगा। आरोप है कि जून, 2022 में दोनों में अनबन हो गई। जिस पर सुनील उसे गन्नौर क्षेत्र में सुनसान स्थान पर ले जाकर सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने शक के आधार पर हत्या के पांच माह बाद 26 अक्तूबर, 2022 को गन्नौर में अपहरण की शिकायत दी थी। सुनील और उसके परिवार पर आरोप लगा था। कोई मुकदमा नहीं होने पर 28 अक्तूबर, 2022 को तत्कालीन एसपी से मिले तो भी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Accused of kidnapping and murder of girl reveal many secrets to the police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

2 नवंबर, 2022 को उनके घर पर हमला भी हुआ। सीसीटीवी में वारदात कैद होने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। बाद में 16 नवंबर, 2022 को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सुनील को नामजद किया गया, पर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। 3 दिसंबर, 2022 को मोनिका की मां व मौसी ने अंबाला में गृहमंत्री अनिल विज से गुहार लगाई तो उन्होंने आईजी रोहतक रेंज से बात की, जिसके बाद मामला सीआईए-2 भिवानी को सौंपा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed