हरियाणा के सोनीपत के गांव नांगल खुर्द के पास स्थित टीडीआई एस्पानिया की गली में खेल रहे साढ़े आठ साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसकी हत्या पड़ोस की सोसाइटी में रहने वाले किशोर ने रुपयों के लिए की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
16 साल के किशोर का खौफनाक कदम: आठ साल के बच्चे अपहरण कर की हत्या, घर आकर खाया खाना, फिर फिरौती पत्र लिखा और...
इस बीच जानकारी मिली कि अर्जित पड़ोस की सोसाइटी में रहने वाले किशोर के साथ देखा गया था। किशोर पहले उनकी सोसाइटी में रहता था। उसकी उनके बेटे से जान-पहचान हो गई थी। इस बीच परिवार को घर के अंदर बच्चे की फिरौती के लिए फेंका गया पत्र मिला।
जिसमें छह लाख रुपये की मांग की गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में जांच का दायरा बढ़ाया गया तो मंगलवार तड़के बच्चे का शव बेसमेंट में पानी के ड्रम में मिला। उसके सिर पर चोट के 15 से अधिक निशान थे। साथ ही गला भी दबाया गया था। पुलिस ने अपहरण की धारा जोड़ दी।
इसलिए की वारदात
किशोर ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। घर का खर्च मुश्किल से चल रहा था। फिरौती के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि वह हत्या कर घर गया और खाना खाने के बाद फिरौती का पत्र लिखकर लाया और बच्चे के घर में फेंक कर चला गया। पुलिस ने किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह करनाल भेज दिया गया। 16 वर्षीय आरोपी जिस निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है, उसी स्कूल में बच्चा चौथी कक्षा में पढ़ता था।
पाने से सिर पर किए वार
किशोर ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम ही बच्चे को बहका कर बेसमेंट की तरफ ले गया था। वहां पर पहले से ही पाना (नट-बोल्ट खोलने का औजार) रखा था। पाने से उसने 15 से अधिक वार कर बच्चे की हत्या कर दी। उसका गला भी दबाया। उसके बाद उसे पानी के ड्रम में डाल दिया।