{"_id":"6af626dc145a7406b90c2a30","slug":"an-intoxicated-companion-took-away-a-life-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163846-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शराब के नशे में साथी ने छीनी थी जिंदगी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शराब के नशे में साथी ने छीनी थी जिंदगी, गिरफ्तार
विज्ञापन
-गांव लिवान में चाकू से गोदकर की थी हत्या, आरोपी बोला नशे में नहीं पता किस बात पर हुई कहासुनी
-किराये के मकान की पहली मंजिल पर हुई थी वारदात, पेट और छाती पर किए थे चाकू से वार
फोटो :32: सोनीपत के गांव लिवान में साथी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव लिवान में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद साथी की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से नेपाल के जिला नवलपरासी के गांव गनेशपुर हॉल लिवान निवासी धीरज उर्फ राजकुमार है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के गांव जगन्नाथपुर निवासी अर्जुन ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि वह लिवान में अपने बड़े भाई कर्ण के साथ एक माह से रह रहे थे। दोनों भाई एचएसआईआईडीसी राई स्थित एग्रो प्योर कंपनी (दाल फैक्ट्री) में रात की शिफ्ट में काम करते थे। इसी इमारत में नेपाल निवासी धीरज उर्फ राजकुमार भी किराये पर रहता था और उसी फैक्टरी में काम करता था। तीनों एक-दूसरे को जानते थे।
अर्जुन ने पुलिस को बताया था कि 11 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे फैक्टरी से छुट्टी होने के बाद वह अपने कमरे पर आ गया था। उसका बड़ा भाई कर्ण और धीरज शराब के ठेके पर रुक गए थे। वहां दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान कहासुनी होने पर दोनों किराये की इमारत में लौट आए थे, लेकिन विवाद शांत होने के बजाय फिर बढ़ गया था।
विज्ञापन
कर्ण जब इमारत की पहली मंजिल की गैलरी से अपने कमरे की ओर जा रहा था, तभी धीरज के साथ उसकी दोबारा कहासुनी और हाथापाई हो गई। कर्ण की आवाज सुनकर अर्जुन कमरे से बाहर निकला और उनकी तरफ दौड़ा। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि धीरज के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू था। धीरज ने उसके सामने ही कर्ण के पेट और छाती पर चाकू से कई वार कर दिए थे। कर्ण की अस्पताल में मौत हो गई थी।मामले में जिंदल ग्लोबल विवि चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शकुंतला ने कार्रवाई करते हुए आरोपी धीरज उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में होने के चलते उसे कहासुनी किस बात पर हुई यह पता नहीं है। उसने नशे में वार कर दिए।
-- --
-लिवान में युवक की हत्या के आरोप में उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। वह तथा हमले में जान गंवाने वाला युवक एक माह पहले ही लिवान आए थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर यशवीर, थाना प्रभारी राई।