Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Dilapidated GBP building becomes a death trap; fifth body found in two months, sparking panic.

Mohali News: जीबीपी की खंडहर इमारत बनी मौत का पर्याय, दो माह में मिली पांचवीं लाश, दहशत

Fri, 13 Nov 2026 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated GBP building becomes a death trap; fifth body found in two months, sparking panic.
चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर सिंहपुरा चौक के पास जीबीपी ग्रुप की एक खंडहर इमारत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला नेशनल हाईवे पर सिंहपुरा चौक के पास जीबीपी ग्रुप की एक खंडहर इमारत से बुधवार को करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दो माह में इस इमारत से यह पांचवीं लाश मिली है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। यह इमारत मौत का पर्याय बनती जा रही है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहीम मोहम्मद के रूप में हुई है, जिसका शव पांच से छह दिन पुराना होने की आशंका है। प्रोजेक्ट बंद होने से जीबीपी की यह इमारत खंडहर बन गई है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इस इमारत में होने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे टेंपो यूनियन के एक सदस्य ने पुलिस को बेसमेंट में शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि मृतक करीब 40 वर्ष का था। वह गांव रामगढ़ भुड्डा में अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह इमारत नशे के लिए इस्तेमाल होती है।
विज्ञापन

खंडहर इमारतों पर सवाल
जीबीपी ग्रुप की यह खंडहर इमारत लंबे समय से सुनसान है। पिछले दो महीनों में यहां से पहले भी चार लोगों के शव मिल चुके हैं। लोगों का आरोप है कि इमारत का इस्तेमाल नशे के लिए होता है। बार-बार शव मिलने के बावजूद यहां सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। अभी तक मिले दो शवों के अलावा अन्य की पहचान नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य ठिकानों पर भी पुलिस की अनदेखी

शहर में यह इकलौती खंडहर इमारत नहीं है जहां नशे और असामाजिक गतिविधियां होती हैं। जीबीपी ग्रुप के फ्लैट्स, बिग बाजार के सामने खाली दुकानें और पंचकूला रोड पर एक होटल की खंडहर इमारत भी नशेड़ियों के अड्डे बन गए हैं। सिंहपुरा चौक की जीबीपी इमारत की दो मंजिला बेसमेंट में सीढ़ियों पर दीवार या ग्रिल नहीं है, जिससे नशे की हालत में लोग गिरकर घायल या मृत पाए जाते हैं। लोगों ने इन ठिकानों पर सुरक्षा और गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed