फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Lok Sabha Election: जज्बा.. उम्र और बीमारी की बाधा लांघकर डाला वोट, देखें लोकतंत्र के महापर्व के रंग

Sat, 25 May 2024 06:39 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 25 May 2024 06:39 PM IST
सार

Haryana Lok Sabha Chunav 6th Charan 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाता बूथों के बाहर कतारबद्ध नजर आए। दुर्गा कॉलोनी से वंशिका ने पहली बार मतदान करने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Election Phase 6th Voting: Voters Cast Their Votes, Crossing Barrier of Passion and Illness
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव को लेकर हर वर्ग में उत्साह नजर आ रहा है। युवा, अधेड़, बुजुर्ग हर वर्ग मतदान के लिए बूथ की ओर कूच करते दिखाई दे रहा है। इसमें बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति भी पीछे नहीं हैं। ये अपनी उम्र व बीमारी की बाधा लांघकर मतदान करने पह़ुंच रहे हैं। शनिवार सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही मतदाता बूथों के बाहर कतारबद्ध नजर आए।



राजकीय महिला महाविद्यालय में बूथ नंबर 115 पर सात बजे से पहले ही मतदाता पहुंचना शुरू हो गए। बूथ नंबर 115 वार्ड नौ में अजीत सिंह सबसे पहले वोट डालने पहुंचे। रानी अपनी पोती रिद्धि के साथ वोट डालने पहुंची। बूथ नंबर 62 पर विकास दुर्गा कॉलोनी से सबसे पहले मतदान करने पहुंचे।

दुर्गा कॉलोनी से वंशिका ने पहली बार मतदान करने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की। सुबह 96 वर्षीय फूला ने अपने बेटे राजवीर के साथ वोट डाला। वह अपनी बुजुर्ग मां का हाथ थाम पर उन्हें बूथ तक पहुंचे। रविंद्र चलने फिरने मेंं असक्षम अपने पिता राजेंद्र को वोट डलवाने के लिए गोदी में उठाकर मतदान केंद्र पहुंचे। ये काफी समय से बीमार हैं। बूथ नंबर 113 पर कैलाश अपने दोनों पैरों में रॉड गली होने के बावजूद मतदान करने पहुंचे। दिव्यांग नरेंद्र ने बूथ नंबर 114 पर सुबह वोट डाला।

गौकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज भी सुबह मतदान करने पहुंचे। अपना वोट डालने के बाद महामंडलेश्वर ने दूसरों से भी मतदान करने की अपील की। वॉकर के सहारे माया देवी बूथ नंबर 114 पर मतदान करने पहुंची। डीएलएफ से नारंगी अपने बेटे के साथ वोट डालने पहुंची।

Haryana Lok Sabha Election Phase 6th Voting: Voters Cast Their Votes, Crossing Barrier of Passion and Illness
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
कैथल के चीका शहर के 69 व 70 बूथ पर मतदाता कड़ी धूप में लाइन में लगे।
Haryana Lok Sabha Election Phase 6th Voting: Voters Cast Their Votes, Crossing Barrier of Passion and Illness
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
अपनी सरकार चुनने के लिए महिला बुजुर्ग मतदाता का हौसला बुलंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Election Phase 6th Voting: Voters Cast Their Votes, Crossing Barrier of Passion and Illness
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
लोहारू विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाणी अकबरपुर में बुजुर्ग महिला फूला देवी 101 साल, भगवानी देवी 97 साल, श्योकोरी देवी 95 साल, लिछमा देवी 91 साल चारों सगी बहनों ने तहसील कार्यालय में स्थापित पिंक बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन
Haryana Lok Sabha Election Phase 6th Voting: Voters Cast Their Votes, Crossing Barrier of Passion and Illness
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
वेदकौर ने 80 साल की उम्र में परिवार के साथ किया मतदान।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed