विश्व महिला मुक्केबाजी में विश्व चैंपियन रह चुकी गांव धनाना की बेटी नीतू घनघस और तीन बार की विश्व चैंपियन बनी साक्षी ढांडा ने गांव के बूथ पर पहुंचकर अपना पहला मतदान किया। नीतू और साक्षी ने अपने परिजनों के साथ मतदान डालने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ये लोकतंत्र का उत्सव है, इसमें हम सबकी भागेदान बहुत जरूरी है। हमें अपना प्रत्याशी चुनने के लिए अवश्य वोट डालना चाहिए। इस मौके पर नीतू घनघस के ताऊ रणबीर प्रधान ने भी युवाओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील की।
Haryana Lok Sabha Election: विश्व महिला मुक्केबाज नीतू घनघस और साक्षी ने किया मतदान, पहला वोट डाल निभाया फर्ज
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 25 May 2024 06:01 PM IST
सार
Haryana Lok Sabha Chunav 6th Charan 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए पहले बार वोट डालने वाले मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में विश्व महिला मुक्केबाज नीतू घनघस व साक्षी ढांडा ने भी देश की सरकार चुनने के लिए पहली बार मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन