मिलन ढाबे पर बुधवार रात हुए चौहरे हत्याकांड की मुखबिरी के शक में घिरी शामली की युवती काले रंग की स्कॉर्पियो में सन्नी रिटौलिया के साथ घूमा करती थी। शक है कि युवती ने ही ढाबे में खाना खा रहे सन्नी गैंग के शूटरों के फोटो और मैसेज राठी गैंग को भेजे थे। सीसीटीवी फुटेज में हिमांशु की हत्या के बाद शूटर फोन से फोटो का मिलान करते दिख भी रहे हैं।
जाह्नवी बनी राठी गैंग का मोहरा?: सन्नी से इंस्टा पर मिली, दो महीने से ही दोस्ती, रोहतक हत्याकांड में खुलासा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:18 PM IST
सार
सन्नी गैंग ने पुलिस को बताया है कि दिल्ली बाईपास पर रहने वाली युवती को राठी गैंग विदेश भेजने की तैयारी में है। ऐसा किसी करार के कारण हो सकता है। इसके बदले में उसे सन्नी रिटौलिया की लोकेशन देनी थी जो उसने दे भी दी। किस्मत का धनी सन्नी फिर भी बच निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
