फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा: मंच से भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार पर किए तीखे प्रहार, पूर्व मंत्री ग्रोवर से लेकर सीएम के बारे में कही ये बड़ी बात

Sun, 22 May 2022 08:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 22 May 2022 08:57 PM IST
सार

पहरावर की विवादित जमीन पर परशुराम जयंती पर मंच से भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार पर हमला बोला। सांसद ने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को घेरा।

विज्ञापन
BJP MP Arvind Sharma was seen angry against the leaders of his own party in Rohtak
कार्यक्रम में संबोधित करते सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ब्राह्मण समाज को पहरावर की जमीन देना चाहते हैं, लेकिन मनीष ग्रोवर सरकारी चिट्ठी अभी न देने के लिए उनको पट्टी पढ़ा रहे हैं। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के समर्थन में राजनीतिक बयान देना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी राजनीति भूल है, जिसको शायद ही मैं सुधार पाऊं। यह आरोप गांव पहरावर की विवादित जमीन पर आयोजित परशुराम जयंती समारोह पर भाजपा के रोहतक से सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा ने लगाए हैं। 



पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में 2009 में पहरावर गांव की पंचायत ने 15 एकड़ से ज्यादा जमीन  गौड़ ब्राह्मण प्रचारिणी सभा को दी थी। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पास हुआ था। जमीन 33 साल की लीज पर दी गई थी। बाद में वह नगर निगम के पास चली गई। ब्राह्मण समाज जमीन दोबारा गौड़ ब्राह्मण संस्था को देने की मांग कर रहा है, इसके लिए आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रविवार को विवादित जमीन पर परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया। जयंती में भाजपा सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा, नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम, बादली से विधायक कुलदीप वत्स व महम से विधायक बलराज कुंडू सहित ब्राह्मण समाज के लोग फरसे व एक-एक ईंट लेकर पहुंचे। 

डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि सरकार चाहे तो दो घंटे में नोटिफिकेशन जारी हो जाए, लेकिन सरकार ब्राह्मण समाज की ताकत देखना चाहती थी। वे मामले को लेकर गुरुग्राम के रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे, लेकिन वहां पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पहले ही बैठे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि, पहरावर की जमीन गौड़ संस्था को दे दी जाए। इसके लिए अधिकारियों को बुलाकर नोटिफिकेशन जारी करवा दीजिए। इसके लिए मुख्यमंत्री तैयार हो गए थे। दो अधिकारियों से भी बात की। फिर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप दोनों बाहर जाकर बयान दे दीजिए। उन्होंने बयान दे दिया। अब मुख्यमंत्री का एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें पहले से उलट बात कही गई है।

BJP MP Arvind Sharma was seen angry against the leaders of his own party in Rohtak
कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल के गलत नहीं हैं, लेकिन मनीष ग्रोवर ने पट्टी पढ़ा दी कि अभी जमीन को लेकर चिट्ठी नहीं देनी, लटकाए रखो। इसके अलावा सांसद ने भ्रष्टाचार को लेकर भी अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरा। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव में रोहतक और सोनीपत सीट भाजपा की झोली में डाली गई। इसके बावजूद अधिकारी उनकी नहीं सुनते। जो काम वे कहते हैं उसके विपरीत होता है। अगर 21 जून तक सरकार ने पहरावर की जमीन को लेकर सरकार की तरफ से चिट्ठी जारी नहीं की तो वे खुद सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी बात करेंगे। 

ब्राह्मण समाज की कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी की अनदेखी : रामकुमार गौतम 
नारनौंद के जजपा से विधायक रामकुमार गौतम ने मंच से कहा कि ब्राह्मण समाज की कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अनदेखी की है। जबकि समाज ने 85 प्रतिशत वोट कांग्रेस के बाद भाजपा को दिए थे। इसके लिए समाज के नेता जिम्मेदार हैं। आज ब्राह्मण समाज राजनीति, आर्थिक, शैक्षणिक व सामाजिक तौर पर पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण, बनियाना, पंजाबी व राजपूत समाज को आर्थिक आधार पर जो आरक्षण हुड्डा सरकार के कार्यकाल में विनोद शर्मा ने दिलवाया था उसे फिर से दिलवाने की जरूरत है। 

BJP MP Arvind Sharma was seen angry against the leaders of his own party in Rohtak
गांव पहरावर में परशुराम जयंती पर आयोजित समारोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सड़क पर लड़ेंगे पहरावर की जमीन की लड़ाई : कुलदीप वत्स 
बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि उनके लिए समाज पहले है। चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, जो सरकार समाज की आवाज बनेगी, आगे उसकी सरकार बनेगी। पहरावर के अंदर भगवान परशुराम का मंदिर व गौड़ संस्था की बिल्डिंग बनेगी। इसके लिए चाहे सड़क पर लड़ाई लड़नी पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए 36 बिरादरी का साथ लेना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP Arvind Sharma was seen angry against the leaders of his own party in Rohtak
कार्यक्रम में संबोधित करते महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जयहिंद के साथ लड़ाई लड़ने को तैयार : बलराज कुंडू
महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि वे महम हलके की तरफ से विधायक होने के नाते पहरावर गांव की जमीन को लेकर समाज का समर्थन करते हैं। सरकार के खिलाफ नवीन जयहिंद के साथ मिलकर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इसके लिए परशुराम जयंती पर पूर्व विधायक नरेश शर्मा, नरेश यादव सहित ब्राह्मण समाज व दूसरे समुदाय से दूसरे जिलों से भी लोग पहुंचे थे। 

विज्ञापन
BJP MP Arvind Sharma was seen angry against the leaders of his own party in Rohtak
कार्यक्रम में संबोधित करते नवीन जयहिंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कश्मीरी पंडितों की हत्या के खिलाफ 26 जून को जंतर-मंतर पर देंगे धरना 
परशुराम जयंती के आयोजक एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार व मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज को कमजोर समझ रही है, लेकिन परशुराम जयंती पर आए समाज के लोगों ने दिखा दिया कि समाज अपना हक लेकर रहेगा। उन्होंने कहा कि कोई कहता है कि वे कांग्रेस में जाएंगे, कोई भाजपा व आप में जाने की बातें करता है, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि वे सांसद व विधायक बनने के लिए नहीं, बल्कि समाजहित की लड़ाई लड़ रहा हूं। उसके पास 9 साल पुरानी कार व 100 गज में घर है, लेकिन समाज के दम पर लड़ाई लड़ रहा हूं। अब कश्मीरी पंडितों की घाटी में हो रही हत्या के विरोध में 26 जून को जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed