फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन से कूदकर स्टेशन के बाहर भागे यात्री: विस्फोटक लेकर 20 लोगों के सवार होने की सूचना से हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Fri, 06 May 2022 10:30 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 06 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
stir due to information of 20 people traveling with explosives in passenger train going from delhi to narwana
ट्रेन में विस्फोटक होने की सूचना पर मचा हडकंप - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से नरवाना जा रही पैसेंजर ट्रेन में विस्फोटक के साथ 20 लोगों के सवार होने की सूचना से सांपला स्टेशन पर शुक्रवार शाम 6:50 बजे हड़कंप मच गया। यात्रियों ने ट्रेन में सवार एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर उच्च अधिकारियों ने पूरी ट्रेन की जांच होने तक अन्य ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया। बहादुरगढ़ से बम निरोधक दस्ता खोजी कुत्तों को लेकर पहुंच गया है।



ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई तो शकूरबस्ती स्टेशन पर कुछ लोग अलग-अलग कोच में सवार हो गए। बहादुरगढ़ से जब ट्रेन रवाना हुई तो कोच में सवार एक व्यक्ति लघुशंका करने के लिए शौचालय गया। जब उसने शौचालय खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला। उक्त यात्री शौचालय के बाहर दरवाजा खुलने का इंतजार करने लगा। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो गड़बड़ी की आशंका हुई। जैसे ही यात्री ने धक्का मारा वैसे ही दरवाजा खुल गया। उसने देखा कि बाथरूम के अंदर एक व्यक्ति बैठा हुआ है। जब उससे लोगों ने बाथरूम में बैठने की वजह पूछी तो उसने बताया कि ट्रेन में उसके करीब 20 लोग सवार है, जिनके पास विस्फोटक है। उसकी बात सुनते ही यात्रियों ने उसके साथियों के बारे में पूछा और उसे पकड़ लिया। 

stir due to information of 20 people traveling with explosives in passenger train going from delhi to narwana
स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही ट्रेन से बाहर भागे यात्री - फोटो : अमर उजाला

इस बीच यात्रियों ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। जैसे ही ट्रेन सांपला स्टेशन पर पहुंची तो जीआरपी और सांपला थाना पुलिस ने पूरी ट्रेन को घेर लिया। यात्रियों ने दोनों संदिग्धों को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने विस्फोटक होने की आशंका के चलते पूरी ट्रेन को खाली करवा दिया। 

stir due to information of 20 people traveling with explosives in passenger train going from delhi to narwana
ट्रेन से बाहर निकले यात्री - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इसकी सूचना सांपला स्टेशन प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों को दी गई। ट्रेन के अंदर विस्फोटक होने के शक में अन्य ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया। निर्देश दिए कि जब तक पूरी ट्रेन की जांच नहीं हो जाती है, तब तक कोई भी ट्रेन नहीं चलेगी। वहीं, ट्रेन की जांच करने के लिए बहादुरगढ़ से बम निरोधक दस्ता खोजी कुत्ते के पहुंच गया। रेल मुख्यालय के निर्देश पर दिल्ली और रोहतक के रेल अधिकारियों को रवाना कर दिया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
stir due to information of 20 people traveling with explosives in passenger train going from delhi to narwana
ट्रेन से बाहर निकले यात्री - फोटो : अमर उजाला

ट्रेन से कूदकर स्टेशन के बाहर भागे यात्री
ट्रेन के अंदर विस्फोटक होने की सूचना से यात्रियों में भगदड़ मच गई। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी यात्री ट्रेन से कूदकर इधर-उधर भागने लगे। हालात यह हो गई कि निकासी द्वार पर पहले निकलने के लिए यात्रियों के बीच धक्कामुक्की हुई। मौजूद पुलिस ने किसी तरह से हालात पर काबू पाया।

विज्ञापन
stir due to information of 20 people traveling with explosives in passenger train going from delhi to narwana
ट्रेन से बाहर निकले यात्री - फोटो : अमर उजाला

रोहतक स्टेशन पर शाम 7:35 बजे आने वाली दिल्ली-नरवाना ट्रेन में विस्फोटक लेकर 20 लोगों के सवार होने की सूचना है, जिसकी वजह से ट्रेन को सांपला में रोक दिया गया है। मुख्यालय से निर्देश मिले हैं कि जब तक पूरी ट्रेन की जांच नहीं हो जाती, तब तक नजदीक से कोई ट्रेन नहीं गुजरेगी। इसकी वजह से दोनों तरफ से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया है। -बलवीर सिंह, रेल यातायात प्रभारी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed