फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर रोपी धान: मरम्मत न होने के कारण रोड पर भरा बारिश का पानी, कांवड़ियों और राहगीरों को परेशानी होते देख टूटा लोगों का सब्र

Mon, 18 Jul 2022 10:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 10:27 PM IST
सार

हाईवे पर भरे पानी में धान रोपी तो चार विभागों के अधिकारी दौड़े। लोगों ने धान रोपने के बाद चेतावनी दी कि 48 घंटे में मरम्मत नहीं तो तैयार रहें। नगर निगम के तीन विभागों एवं एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके निरीक्षण किया।

विज्ञापन
People planted paddy on the highway in Panipat of Haryana
सनौली रोड पर धान रोपते हुए, पानी में पलटी ई रिक्शा, पानी से निकलकर जाते कांवड़िए, सनौली रोड पर दौरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के पानीपत में सनौली रोड से कांवड़ियों का आना प्रारंभ हो गया है, लेकिन पानीपत-हरिद्वार हाईवे इनकी यात्रा में बड़ी दिक्कत हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले से पानीपत-हरिद्वार हाईवे की मरम्मत की मांग चल रही थी, लेकिन ध्यान ही नहीं दिया गया। मॉनसून आ गया और यहां पानी भर गया। रोज वाहन पलट रहे हैं, आसपास की कॉलोनियों के बाशिंदे परेशान हैं और कांवड़िए भी यह दर्द झेल रहे हैं। नतीजा सोमवार की सुबह 10 बजे लोगों का सब्र जवाब दे गया। विरोध में हाईवे पर भरे पानी धान की रोपाई शुरू कर दी और 48 घंटे की चेतावनी दी। दोपहर 12 बजे नगर निगम के तीन विभाग और एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। 

People planted paddy on the highway in Panipat of Haryana
सनौली रोड पर धान रोपते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बार-बार मांग के बावजूद नहीं कराई हाईवे की मरम्मत : सर्व समाज मंच 
हरिद्वार हाईवे यानि सनौली रोड पर गांव उग्राखेड़ी के पास करीब एक किमी तक बारिश का पानी भरा है। पानी भरा रहने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसकी वजह से कांवड़ियों, दुकानदारों और राहगीरों की आफत है। सुबह करीब 10 बजे सर्व समाज एकता मंच और दुकानदारों ने पानी निकालकर सड़क की मरम्मत नहीं करने के विरोध में पानी में धान की रोपाई शुरू कर दी।

People planted paddy on the highway in Panipat of Haryana
पानी से निकलकर जाते कांवड़िए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मंच के अध्यक्ष रामरतन शर्मा ने कहा कि कांवड्यिों का आगमन शुरू हो चुका है लेकिन बार-बार मांग करने के बावजूद हाईवे की मरम्मत नहीं कराई गई। कांवड़िए तो परेशान हैं ही दुकानों का कारोबार ठप पड़ा है। उन्होंने  कि वह 12 बार कांवड़ ला चुके हैं और कांवडियों की परेशानी समझते हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि 48 घंटे सनौली रोड को ठीक नहीं किया गया तो पंचायत कर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस मौके पर जयदेव शर्मा, रामनिवास मलिक, नरेंद्र मान, नरेंद्र शर्मा उग्राखेड़ी, शोएम आलम, विजय, सतबीर सैनी, अमन दून, सोनू शर्मा, भूपेंद्र मलिक और विजय जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
People planted paddy on the highway in Panipat of Haryana
पानी में पलटी ई रिक्शा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बुधवार तक निकालें सिल्ट, जहां पानी सूख चुका है, वहां भरवाएं मिट्टी : आयुक्त 
दोपहर करीब 12 बजे निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह तकनीकी शाखा, सफाई शाखा, भवन निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों के साथ ही सनौली रोड पहुंचे। गांव उग्राखेड़ी तक निरीक्षण किया गया। सड़क के दोनों ओर नालों की सिल्ट बुधवार तक निकालने के साथ ही जहां पानी सूख चुका, वहां सड़क पर मिट्टी भरने का निर्देश दिया। आयुक्त ने सफाई निरीक्षक गुरमीत एवं सहायक सफाई निरिक्षक राकेश से कहा कि नालों से तत्काल सिल्ट निकाली जाए। इस बुधवार तक सुनिश्चित जाए। देरी हुई तो दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
People planted paddy on the highway in Panipat of Haryana
सनौली रोड पर दौरा करने पहुंचे निगम आयुक्त व साथ में अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार्यकारी अभियन्ता राजेश कौशिक, अभियंता विनोद गोयल, राकेश निगम और कनिष्ठ अभियंता अजय छौक्कर को आदेश दिया कि अमृत योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के दौरान मिट्टी को इस तरह भरा जाए कि ठोस हो जाए। बारिश आने पर धंसे नहीं। इसके साथ ही एनएचएआई के अतिरिक्त परियोजना अधिकारी और सडक एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता जतिन को निर्देश दिया कि सड़क पर जहां पानी सूख चुका है, वहां पर मिट्टी भरवाकर समतल किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed