{"_id":"6ada399566c4ed87690bcff6","slug":"the-congress-party-held-a-torchlight-procession-issuing-a-clarion-call-to-save-democracy-and-the-constitution-and-burned-an-effigy-of-the-chief-election-commissioner-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166455-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांग्रेस ने मशाल यात्रा निकाल लोकतंत्र और संविधान बचाने की भरी हुंकार, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांग्रेस ने मशाल यात्रा निकाल लोकतंत्र और संविधान बचाने की भरी हुंकार, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला
विज्ञापन
मशाल जुलूस में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत : पार्टी
-विधायक आदित्य सुरजेवाला, वरिंदर शाह और बलजीत सिंह के नेतृत्व में निकला मार्च
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर पानीपत शहरी संगठन और दोनों ब्लॉकों की द्वारा वोट बचाओ-देश बचाओ और वोट बचाओ-संविधान बचाओ के नारे के साथ वीरवार को शहर में मशाल यात्रा निकाली गई।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिंदर शाह और जिला अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला और एआईसीसी से नीतू वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मशाल यात्रा जीटी रोड खंडा चौक से शुरू होकर सर्विस लेन के रास्ते तहसील कैंप स्थित फतेहपुरी चौक तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। यात्रा के समापन पर फतेहपुरी चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
वरिंदर शाह और सरदार बलजीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता लोकतंत्र की मूल बुनियाद है, जिसके साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।
50