फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kirtan Darbar organized at Model Town Gurudwara

Panipat News: मॉडल टाउन गुरुद्वारे में गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर सजाया कीर्तन दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organized at Model Town Gurudwara
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास सिंह सभा में गुरु रामदास पातशाह का प्रकाश पर्व समागम श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। समागम के दूसरे दिन वीरवार को रागी जत्थों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक कीर्तन सुन संगत निहाल हो गई। इस अवसर पर गुरु का अतुल्य लंगर अटूट बरताया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब के प्रधान हरविंदर सिंह लाडी ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 21 से 23 अक्तूबर तक प्रतिदिन सायं भव्य कीर्तन दरबार सजाया जा रहा है। 25 अक्ततूबर को दोपहर 12 बजे एक महान अलौकिक नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह मॉडल टाउन के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगा। इस मौके पर राजिन्दर सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, उपकार सिंह, अमरिंदर सिंह, बलविंदर सिंह व कुलवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed