{"_id":"6ada44e8c50df8c6b70fc114","slug":"langar-community-meal-is-being-prepared-in-four-kitchens-foreign-doctors-will-conduct-a-health-camp-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166467-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चार रसोइयों में बन रहा लंगर<bha>;<\/bha> विदेशी चिकित्सक लगाएंगे स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चार रसोइयों में बन रहा लंगर<bha>;</bha> विदेशी चिकित्सक लगाएंगे स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
निरंकारी समागम स्थल पर उमड़े श्रद्धालु। संवाद
भोड़वाल माजरी में आज से 26 तक चलेगा निरंकारी समागम, सेवा में जुटे हजारों सेवादार
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। समालखा के भोड़वाल माजरी स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर 23 से 26 अक्तूबर तक होने वाले वार्षिक समागम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गेट से लेकर मुख्य पंडाल तक सेवादार व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए चार विशाल रसोइयां तैयार की गई हैं, जहां बड़े कड़ाहों में लंगर बनाया जा रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष चिकित्सा शिविर भी लगाया गया है, जिसमें विदेशों से पहुंचे चिकित्सक भी निशुल्क सेवाएं देंगे। समागम के लिए हरियाणा समेत देश-विदेश से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सेवादार यातायात नियंत्रण से लेकर अन्य जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
सेवादारों के बीच सेवा करेंगी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज
मिशन से जुड़े लोगों के अनुसार, समागम के दौरान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एक दिन सेवादारों के बीच पहुंचेंगी। इस दौरान वह सेवादार की वर्दी पहनकर उनके साथ सेवा कार्य करेंगी। इसे सेवा और समर्पण की भावना का प्रेरक उदाहरण माना जा रहा है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं में उत्साह
लुधियाना से आए श्रद्धालु दलजीत सिंह और मनदीप कौर ने बताया कि उन्हें इस वार्षिक समागम का पूरे साल इंतजार रहता है। वे पिछले एक महीने में सेवा के लिए दो बार यहां आ चुके हैं और अब समागम के चारों दिन सेवा करेंगे। रोहतक से आए कृष्ण कुमार और हरपाल ने बताया कि निरंकारी मिशन से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।