हरियाणा के पानीपत के आदियाना गांव के किसान रमेश दहिया की बेटी ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए कोटा हासिल किया है। उन्होंने सेमीफाइनल में रोमानिया की 58वीं रैंकिंग की एलेक्सांद्रा अनघेल को 8-4 से हराकर ओलंपिक कोटा झटका है। ओलंपिक कोटा दिलाने वाली निशा पांचवीं भारतीय महिला पहलवान हैं। वह 68 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। परिवार व गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। वह 13 बार भारत केसरी रह चुकी हैं।
पिता रमेश दहिया ने बताया कि वह खेती बाड़ी करते हैं। उसके पास दो लड़की हैं। उसने अपनी बेटियों को हमेशा बेटों की तरह रखा। निशा दहिया इनमें छोटी हैं। उनके मन में बेटी को कुश्ती में लाने का विचार आया। निशा से इस बारे में बात की तो वह भी तैयार हो गई। उन्होंने आठवीं कक्षा के दौरान जींद के निडानी में निशा को कुश्ती सिखने लिए छोड़ा। वह शुरुआत में ही अच्छा खेलती थी। 11वीं के दौरान रोहतक में कुश्ती का अभ्यास किया। निशा का ओलंपिक में देश की झोली में पदक लाने का सपना है। वह अब पूरा होता नजर आ रहा है। निशा 14 अप्रैल को घर पर आएंगी। यहां उनका स्वागत किया जाएगा।
2 of 6
निशा दहिया।
- फोटो : इंस्टा @nisha_dahiya_07
58वीं रैंकिंग खिलाड़ी को हराया
पहलवान निशा दहिया ने शुक्रवार को विश्व ओलंपिक खेल क्वालीफायर के दौरान 68 किग्रा भारवर्ग में भारत को पेरिस ओलंपिक का कोटा दिलाया है। इसी साल जुलाई-अगस्त में पेरिस ओलंपिक होने हैं। निशा 68 किग्रा वर्ग के ओलंपिक खेल क्वालीफायर के फाइनल में पहुंची हैं। छह ग्रीको रोमन पहलवानों के निराशाजनक प्रदर्शन के एक दिन बाद महिला पहलवान निशा दहिया ने पांचवां ओलंपिक पेरिस कोटा दिलाने की उम्मीदें जीवंत रखी थी।
3 of 6
निशा दहिया।
- फोटो : इंस्टा @nisha_dahiya_07
निशा ने बेलारूस की युवा अलिना शाउचुक को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फिर इस 25 साल की पहलवान ने चेक गणराज्य की कई यूरोपीय चैंपियनशिप पदक विजेता एडेला हानजलिकोवा को 7-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में रोमानिया की 58वीं रैंकिंग की एलेक्सांद्रा अनघेल को 8-4 से हराया।
4 of 6
निशा दहिया।
- फोटो : इंस्टा @nisha_dahiya_07
पहले भी कई पदक कर चुकी अपने नाम
निशा ने बताया कि वह 13 बार भारत केसरी का खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा दो बार सीनियर नेशनल, दो बार जूनियर नेशनल और दो बार अंडर 23 नेशनल में जीत हासिल कर चुकी हैं। राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में दो स्वर्ण और जूनियर एशिया में रजत व कांस्य पदक जीता है।
5 of 6
निशा दहिया।
- फोटो : इंस्टा @nisha_dahiya_07
साक्षी मलिक ने दी बधाई
निशा दहिया के ओलंपिक कोटा दिलाने पर साक्षी मलिक सहित कई पहलवानों ने बधाई दी है। साक्षी मलिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है उनके अखाड़े की रेसलर को ओलंपिक कोटा मिला है। उन्होंने निशा को बधाई भी दी है।