Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth attacked with an awl and threatened with a pistol in Ugrakheri

Panipat News: उग्राखेड़ी में युवक पर सुए से हमला, पिस्तौल से धमकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with an awl and threatened with a pistol in Ugrakheri
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव में स्कूली दिनों के मामूली विवाद की रंजिश का बदला लेने के लिए एक युवक पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। हमलावरों ने बचाव में आए युवक के दोस्त पर पिस्तौल तक तान दी और बीच-बचाव करने आई मां व दादी के साथ भी हाथापाई व बदसलूकी की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल युवक ने अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव रोहित ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह पांच नवंबर की रात करीब 8:30 बजे अपने दोस्त गौरव, फिरोज और चिराग के साथ घर में बैठा था। गांव के ही नवनीत उर्फ नीटू, शुभम और आजाद उर्फ साडी आ गए। उन्होंने स्कूली समय के विवाद की रंजिशन बर्फ तोड़ने वाले सुए से सीधे उसकी छाती पर वार कर दिया। उन्होंने बचाव के लिए हाथ आगे किया तो सुआ हथेली के आरपार होकर सीने में जा लगा। उसके साथी चिराग ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आजाद ने उसकी छाती पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन

उनकी मां नीलम और दादी कमला देवी बीच-बचाव करने लगी तो हमलावरों ने उनके साथ भी हाथापाई और धक्का-मुक्की की। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। चांदनी बाग थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed