{"_id":"6af4d8a94c53cbbf940bf0f9","slug":"major-fire-breaks-out-at-export-house-300-employees-escape-to-safety-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167408-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक्सपोर्ट हाउस में लगी भीषण आग 300 कर्मियों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक्सपोर्ट हाउस में लगी भीषण आग 300 कर्मियों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
शाहपुर गांव फैक्टरी में लगी आग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। शाहपुर गांव स्थित श्री लक्ष्मी इंटरनेशनल एक्सपोर्ट हाउस में बुधवार तड़के करीब चार बजे भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर के एक बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त नाइट शिफ्ट में काम कर रहे करीब 300 कर्मियों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। प्रथम दृष्टया एक्सपोर्ट हाउस के पास दमकल की एनओसी नहीं मिली।
करीब चार घंटे जलती आग में कार्यालय और सामान जल गया। टीम ने गोदाम को बचा लिया है। दमकल विभाग ने फैक्टरी मालिक से जवाब मांगा है और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। श्री लक्ष्मी इंटरनेशनल एक्सपोर्ट हाउस के संचालक ने बताया कि बुधवार तड़के करीब चार बजे आग लग गई।
कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। कर्मियों ने बाहर निकलकर उनको जानकारी दी। उन्होंने दमकल विभाग की टीम को सूचना दी। पानीपत से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कच्चे और तैयार माल में आग लगने से समालखा, गोहाना व सोनीपत से दमकल की गाड़ियों की मदद ली। करीब कुल 11 गाड़ियों की मदद से चार घंटे के अभियान के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
राख हुआ कच्चा व तैयार माल : आग लगने से एक्सपोर्ट हाउस की मुख्य बिल्डिंग समेत शेड और भारी मशीनरी को नुकसान हुआ है। इसके साथ फायर लाइन व फायर इक्विपमेंट, इलेक्ट्रिक फिटिंग, वेब पैनल, जरूरी रिकॉर्ड, कच्चा व पक्का माल, कलर केमिकल, ट्रॉली, तेल, वाटर फिटिंग, कूलर, पंखे, फर्नीचर, ऑफिस ब्लॉक, लैब इक्विपमेंट और यार्न स्टॉक जल गया।
जिला दमकल अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि आग लगने के शुरुआती कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। एक्सपोर्ट हाउस संचालक के पास फायर एनओसी नहीं मिली है। इसकी निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी है।