Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Vehicle coming from the wrong direction hits a motorcycle; two injured

Panipat News: गलत दिशा से आ रहे वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Vehicle coming from the wrong direction hits a motorcycle; two injured
समालखा। जीटी रोड पर बेनीवाल कॉम्प्लेक्स के पास बुधवार को गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे छोटा हाथी वाहन ने एक मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले पीजीआई खानपुर और बाद में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद वाहन चालक छोटा हाथी लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन कुमार निवासी सलावा गांव जिला मेरठ उत्तर प्रदेश, हाल निवासी हथवाला रोड समालखा ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसके गांव का सूरज सोम भी उसके साथ समालखा में किराए पर रहता है। सूरज सोम उससे निजी काम के लिए मोटरसाइकिल मांगकर ले गया था। उस समय उसका 16 वर्षीय बेटा सागर भी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा हुआ था। मोटरसाइकिल सूरज सोम चला रहा था। जब दोनों बेनीवाल कॉम्प्लेक्स के पास जीटी रोड पर पहुंचे तो पुराना बस अड्डा समालखा की तरफ से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन

प्रवीन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। तलाश करते हुए वह सामान्य अस्पताल समालखा पहुंचा। चिकित्सकों ने सूरज सोम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया, जबकि उसके बेटे सागर को मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाद में सूरज सोम की हालत अधिक खराब होने पर परिजन उसे मेरठ के निजी अस्पताल सरधना ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। प्रवीन कुमार ने थाना समालखा में शिकायत देकर अज्ञात छोटा हाथी वाहन और उसके चालक की तलाश कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed