फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करतब दिखाते हुए गई जान: ट्रैक्टर पर करता था स्टंट, तीन साल में 13 लाख फॉलोअर के साथ बन गया था टोचन किंग

Mon, 26 Feb 2024 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tochan King lost his life while performing stunts: Used to perform stunts on tractor, gained 13 lakh followers
पानीपत में ट्रैक्टर पर स्टंट करते नीशू देशवाल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

हरियाणा के पानीपत के कुराड़ गांव का यू-ट्यूबर नीशू देशवाल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी 12वीं पास करने के बाद ही स्टंटमैन बनने की रुचि बन गई। उसकी यू ट्यूब पर वीडियो देखकर स्टंट करने की चाह हुई। पिता जयबीर किसान है तो घर में ट्रैक्टर भी था। नीशू से इसी स्वराज ट्रैक्टर पर स्टंट करने शुरू किए।



उसने स्टंट करने के लिए यमुना की तलहटी को चुना। वो अकसर अपने दोस्तों के साथ ट्रैक्टर लेकर यहीं आता था और वीडियो शूट करता था। उसकी वीडियो पर लाखों व्यूवर आते थे। लोगों के प्यार को देखकर दो साल पहले नीशू ने एक ट्रैक्टर व डेढ़ साल पहले एक थार गाड़ी भी खरीद ली थी। अब वो दोनों ट्रैक्टर व थार गाड़ी से भी स्टंट दिखाता था।

सोशल मीडिया पर उसके 13 लाख फॉलोअर हो चुके थे। तीन साल में ही वो टोचन किंग बन गया था। वो अक्सर अपनी वीडियो में अपने ट्रैक्टर से दूसरे ट्रैक्टर को खींचते नजर आता था। आसपास के क्षेत्र के लोग उसको स्टंटमैन के नाम से भी जानने लगे थे। उसको हर माह यू ट्यूब से लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये मिलते थे।

Tochan King lost his life while performing stunts: Used to perform stunts on tractor, gained 13 lakh followers
पानीपत के नीशू देशवाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

इससे परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो गई थी। डेढ़ साल पहले ही नीशू की शादी हुई थी। वो पांच माह के बेटे का पिता था। सोमवार को स्टंट करते हुए नीशू की जान चली गई। नीशू की स्टंट करते हुए ट्रैक्टर के नीचे दबने की वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। जिसमें तीन दोस्त उसकी वीडियो बना रहे हैं।

वो अपने स्वराज ट्रैक्टर को पिछले दो टायरों पर खड़ा कर रहा है। नीशू ट्रैक्टर को ज्यादा रेत के अंदर ले गया। ये ही उससे सबसे बड़ी भूल हो गई। जैसे ही उसने ट्रैक्टर के आगे के दो टायर के ऊपर उठाए तो पिछले टायर रेत में धंस गए। पिछले टायर तेजी से घूमने पर यहां गहरा गड्ढा बन गया। जैसे ही उसने दो टायरों को ऊपर उठाया पिछले टायर जाम हो गए। ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया और उसका अगला हिस्सा टूटकर उसके ऊपर गिर गया। नीशू उसके नीचे दब गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Tochan King lost his life while performing stunts: Used to perform stunts on tractor, gained 13 lakh followers
करतब दिखाते हुए गई जान। - फोटो : संवाद

ट्रैक्टर मैकेनिक राजबीर ने बताया कि ट्रैक्टर को इस तरह से खड़ा करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। ट्रैक्टर में अधिकतर भार अगली तरफ होता है। यहां इंजन है। ट्रैक्टर को खड़ा करने पर सारा भारत ऊपर की ओर आता है। ट्रैक्टर खड़ा होते ही बैलेंस करना बहुत मुश्किल होता है। पहिये आगे जाने पर ट्रैक्टर पीछे गिर सकता है। ये ही नीशू देशवाल के साथ हुआ है। ट्रैक्टर भार के कारण पीछे की ओर गिर गया और बीच से टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tochan King lost his life while performing stunts: Used to perform stunts on tractor, gained 13 lakh followers
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

ट्रैक्टर को ही सबसे अधिक प्यार करता था नीशू
नीशू के दोस्त बताते हैं नीशू अपने स्वराज ट्रैक्टर से ही सबसे अधिक प्यार करता था। वो ट्रैक्टर को स्टंट के अनुसार मोडिफाई भी कराता था। इसी ट्रैक्टर पर स्टंट करते हुए वो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहा था। उसकी वीडियो बहुत पसंद की जाती थी। जिस ट्रैक्टर से नीशू सबसे अधिक प्यार करता था। उसी पर स्टंट करते हुए उसकी जान चली गई। नीशू को सोशल मीडिया पर टोचन किंग के नाम से जाना जाता था।

विज्ञापन
Tochan King lost his life while performing stunts: Used to perform stunts on tractor, gained 13 lakh followers
करतब दिखाते हुए गई जान। - फोटो : संवाद

युवा इस प्रकार से जान से न करें खिलवाड़
सेवानिवृत इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि युवा इस प्रकार अपनी जान से खिलवाड़ न करें। अपनी जान की अहमियत पहचानें। किसी के उकसावे में इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें। थोड़ी सी लापरवाही जान ले सकती है। खुद भी इसके खिलाफ जागरूक हों और दूसरों को भी इसके खिलाफ जागरूक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed