फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब जीवन सलाखों के पीछे: खुद को मरा दिखाने के लिए की थी सहेली की हत्या, चेहरा तेजाब से जलाया, चौंका देगा कारण

Thu, 30 Mar 2023 04:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 04:00 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to a girl convicted of killing a friend in Panipat
सहेली की हत्या करने की दोषी ज्योति। - फोटो : संवाद

हरियाणा के पानीपत शहर के बहुचर्चित सिमरन हत्याकांड की दोषी ज्योति को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। ज्योति ने खुद को मरा दिखाने के लिए अपनी सहेली सिमरन की हत्या कर उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया था ताकि वह पहचान में न आए। शव के पास अपना कॉलेज का आई कार्ड व मोबाइल छोड़ दिया था। पुलिस ने चार दिन बाद ही पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया था।



दोषी ज्योति पर अदालत ने 65 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश गगनदीप मितल की अदालत ने 26 गवाहों को सुनने के साढ़े पांच साल बाद फैसला सुनाया है। इस वारदात के दूसरे आरोपी ज्योति के प्रेमी कृष्ण निवासी गांव अटावला की नवंबर 2019 में जेल में टीबी से मौत हो गई थी।

2017 में सिमरन पुत्री आलोक दूबे एसडी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह एनएसएस की स्वयं सेविका भी थी। एसडी कॉलेज का ही बीए तृतीय वर्ष का छात्र अटावला गांव निवासी कृष्ण पुत्र बिजेंद्र कॉलेज का एनएसएस इंचार्ज था।

Life imprisonment to a girl convicted of killing a friend in Panipat
9 सितंबर 2017 को अमर उजाला में प्रकाशित खबर। - फोटो : संवाद

जनवरी 2017 में आर्य कॉलेज में एनएसएस का कैंप लगा था। यहां कृष्ण की मुलाकात आर्य कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति से हुई। दोनों में प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर दोनों ने प्लान बनाया कि वे अपनी कद काठी के एक युवक व युवती की हत्या करेंगे और फिर उनके चेहरे को झुलसा देंगे।

Life imprisonment to a girl convicted of killing a friend in Panipat
8 सितंबर 2017 को अमर उजाला में प्रकाशित खबर। - फोटो : संवाद
शवों के पास अपने-अपने आईकार्ड व मोबाइल रख देंगे ताकि प्रतीत हो कि ज्याेति व कृष्ण की मौत हो चुकी है। इससे उन्हें परिवार वाले नहीं ढूंढेंगे। दोनों ने प्लान के मुुतबिक पांच सितंबर 2017 को सिमरन व छाजू गढ़ी गांव निवासी मंजीत को एनएसएस कैंप की बात कहकर गोहाना रोड के पास स्थित गोशाला में बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Life imprisonment to a girl convicted of killing a friend in Panipat
demo

मंजीत ने काम होने की बात कहकर आने से मना कर दिया। सिमरन पहुंच गई। ज्योति ने कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और उसकी हत्या कर दी। फिर उसके चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया था। शव के पास अपना आईकार्ड व मोबाइल रखा और सिमरन के हाथ में अपना कड़ा डाल दिया था।

विज्ञापन
Life imprisonment to a girl convicted of killing a friend in Panipat
crime demo pic

परिजनों ने शव को अपना समझकर किया था अंतिम संस्कार
शव मिलने पर ज्योति के परिजनों ने सिमरन के शव को ज्योति का समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान ज्योति व कृष्ण को शिमला के होटल से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों ने पूछताछ में बताया था कि उन्हें मंजीत की भी हत्या करनी थी, लेकिन वह बच गया। नवंबर 2019 में कृष्ण की जेल में टीबी से मौत हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed