हरियाणा के पानीपत में रोहतक-पानीपत रोड पर डाहर गोल चक्कर के पास गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ओवरटेक करने में डंपर में टक्कर मार दी। पीछे से टक्कर लगने से डंपर असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 30 यात्री भी घायल हुए हैं। इन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों से रोड से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शी गांव मांडी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को निजी काम से गांव से पानीपत शहर जा रहा था। जब वह डाहर गोल चक्कर के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस आई और डंपर के पीछे टकरा गई।
पानीपत में हादसा: तेज रफ्तार बस ने डंपर को पीछे से मारी टक्कर, डंपर चालक की मौत, 30 यात्री घायल, बस चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/इसराना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Dec 2021 07:20 PM IST
सार
रोहतक-पानीपत रोड पर हुए हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई। बस में सवार 30 यात्री भी घायल हो गए वहीं आरोपी बस चालक फरार हो गया। बस चालक को यात्री धीरे बस चलाने के लिए समझाते रहे, लेकिन वो नहीं माना।
विज्ञापन
डंपर पलटने से लगा जाम, पुलिस ने खुलवाया
विज्ञापन
विज्ञापन