{"_id":"6066d2ab8ebc3e58ff46320d","slug":"a-man-commit-suicide-at-panipat-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या : डेढ़ माह बाद सजना था सेहरा, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को उड़ाया, खुले कमरे को बंद करने गए पिता तो खुला मामला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आत्महत्या : डेढ़ माह बाद सजना था सेहरा, लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को उड़ाया, खुले कमरे को बंद करने गए पिता तो खुला मामला
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
पानीपत में युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पानीपत के गांव जलालपुर प्रथम के सरपंच के बेटे ने शुक्रवार सुबह लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। सरपंच पिता कमरे में गया तो बेटा जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। आनन फानन में पिता बेटे को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कमरे से रिवाल्वर को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। गांव जलालपुर प्रथम के निवर्तमान सरपंच रमेश कौशिक ने बताया कि उसके दो बेटे है। बड़ा बेटा सुनील और छोटा बेटा अनिल (29)। अनिल की इंसार बाजार में सरपंच कलेक्शन के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दो दुकान है। शुक्रवार सुबह 9 बजे अनिल नहाकर दुकान पर जाने की तैयारी करने लगा। खाना खाकर अनिल छत पर बने कमरे में गया था।
2 of 4
अनिल
- फोटो : फाइल फोटो
साढ़े नौ बजे वह छत पर कमरा खुला देख उसे बंद करने के लिए गए। अंदर देखा तो बेटा जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। पहले उन्हें लगा कि जमीन पर गिरने के कारण सिर में चोट लग गई होगी। इसके बाद उन्होंने देखा कि उसके पास लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। उन्होंने चेक किया तो कनपटी पर गोली लगी हुई थी। इसके बाद वह बेटे को सनौली रोड स्थित आईबीएम अस्पताल में लेकर गए जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया। इसके बाद वह बेटे को बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित प्रेम अस्पताल में लेकर गए जहां उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई।
3 of 4
पानीपत में युवक की मौत के बाद रोते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
डेढ़ माह बाद थी शादी, घर मे चल रहा था मरम्मत का काम
मृतक के भाई सुनील ने बताया कि भाई का रिश्ता तय हो चुका था। डेढ़ माह बाद शादी थी। जिसके लिए मकान में मरम्मत की तैयारी चल रही थी। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
पानीपत में युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही सनौली थाना पुलिस और एसएसएल की टीम मौके पर पहुंची। रिवाल्वर को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं दूसरी ओर पुलिस की दूसरी टीम सामान्य अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कार्रवाई शुरू की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।