गोरखपुर चिलुआताल इलाके से लापता अजय यादव की हत्या उसकी पत्नी रीना ने ही प्रेमी सुनील से हत्या कराई थी। हत्या के बाद शव को गुलरिहा के जंगल में फेंक दिया गया था। पुलिस ने पत्नी रीना को बृहस्पतिवार और उसके प्रेमी सुनील साहनी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था।
यूपी: रॉग नंबर से हुआ प्यार तो पति के खिलाफ पत्नी ने रची ऐसी साजिश, खबर पढ़कर दंग रह जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने सुनील के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल गड़ासा, मृतक की बाइक और चप्पल बरामद कर लिया है। सुनील पर हत्या का केस चलेगा तो पत्नी को साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। सीओ कैंपियरगंज राहुल भाटी ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि चिलुआताल के नकहा नंबर एक गायत्रीपुरम निवासी अजय यादव 21 मार्च को गायब हो गया था। उसकी पत्नी रीना ने 23 मार्च को चिलुआताल थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश कर रही थी कि 29 मार्च को गुलरिहा के बनगाई जंगल में युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी पहचान अजय यादव के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अजय यादव की मृत्यु चोट पहुंचाकर किया जाना सामने आया। मुखबिर व सर्विलांस से जानकारी मिलने के बाद थानेदार जयनारायण शुक्ला व उनकी टीम ने 31 मार्च को गोरखनाथ के लच्छीपुर निवासी सुनील साहनी को भगौती चौराहे के पास से पकड़ लिया। उसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जिसपर अजय को बैठाकर ले गया था, भी बरामद कर लिया। पुलिस ने सुनील की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गड़ासा व अजय की चप्पल बनगाई जंगल से बरामद की।
किराएदार बनकर घर में आ गया था सुनील
पुलिस के अनुसार पूछताछ में लच्छीपुर निवासी सुनील ने बताया कि वह हैदराबाद में रहकर काम करता था। कुछ महीने पहले एक नंबर से कॉल आया, फोन करने वाली रीना ने बताया कि गलत नंबर लग गया है। लेकिन, उसके बाद से दोनों के बीच लगातार बात होती रही। इस बीच दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। अजय के अक्सर मारने-पीटने और अपनी जमीन-संपत्ति बेचने से रीना परेशान थी। उसने सुनील को हैदराबाद से बुलाया और अपने घर में किराएदार के रूप में रख लिया। जिसके बाद दोनों ने अजय की हत्या की योजना बनाई। सुनील 21 मार्च को अजय को मोटरसाइकिल से बनगाई जंगल ले गया। यहां उसे शराब पिलाई जब अजय नशे में धुत हो गया तो जंगल में ही गड़ासे से उसकी हत्या कर दी।
अंधे प्रेम में पहले भी कातिल बन चुकी है पत्नी
20 जनवरी 2016 : शाहपुर इलाके में नेत्र परीक्षक ओमप्रकाश यादव और बेटे की हत्या पत्नी अर्चना ने प्रेमी डब्लू के साथ मिलकर की थी।
2017 : कैंट इलाके के महादेव झारखंडी में विवेक सिंह की हत्या उनकी पत्नी सुषमा ने कराई थी। इस मामले में चार लोग गिरफ्तार हुए थे।
27 नवंबर 2017: हनीफ की हत्या पत्नी ने प्रेमी रज्जाक के साथ मिलकर कराई थी।