फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: रिकॉर्ड बारिश से तबाही; अंबाला में बाढ़, पंजाब-दिल्ली का संपर्क टूटा, 9 की मौत, 3 जिलों में रेड अलर्ट

Tue, 11 Jul 2023 02:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़, करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, चंडीगढ़, करनाल Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Jul 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Devastation due to record rains in Haryana; Flood in Ambala, Punjab-Delhi connectivity cut off, 9 killed
अंबाला में भारी बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लगातार तीसरे दिन बारिश ने हरियाणा के जीटी बेल्ट के जिलों में सबसे ज्यादा तबाही मचाई। छह जिलों के 600 से ज्यादा गांवों में बारिश का पानी भर गया। बारिश के कारण हुए अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। बारिश और बाढ़ से सबसे ज्यादा अंबाला जिला प्रभावित हुआ है। तीन दिन में 451 एमएम बारिश होने से शहर का 40 फीसदी हिस्सा जलमग्न हो गया। अंबाला शहर में जलभराव के बाद लोगों को निकालने में सेना की भी मदद ली गई।



अंबाला के कई इलाकों में लोगों ने घर छतों पर डेरा डाल लिया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस ने 2000 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया। सेना ने अंबाला और पंचकूला में लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला। अंबाला के चमन वाटिका स्कूल में फंसी 731 छात्राओं को सेना के जवानों ने रेस्क्यू किया। 

Devastation due to record rains in Haryana; Flood in Ambala, Punjab-Delhi connectivity cut off, 9 killed
सनौली में यमुना नदी उफान पर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बारिश से उफनाई टांगरी, मारकंडा और घग्गर नदी के कारण आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया। अंबाला में रविवार रात टांगरी नदी किनारे बने घरों में फंसे 400 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया। यहां बचाव कार्य सोमवार देर शाम तक जारी रहा। कैथल के गांव बरोट में रजवाहा टूटने से खेतों में पानी भर गया। गुहला-चीका क्षेत्र से गुजर रही घग्गर नदी का पानी खतरे के निशान के करीब है। यहां 18 गांवों में बाढ़ का खतरा है। करनाल के यमुना से लगे इंद्री के 5 गांवों में पानी भर गया।

Devastation due to record rains in Haryana; Flood in Ambala, Punjab-Delhi connectivity cut off, 9 killed
लक्ष्मी नगर में सड़क पर जमा बरसात के पानी में डूबी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र में 66 अधिकारियों, पटवारियों व ग्राम सचिवों को फील्ड में उतारा गया है। सरस्वती नदी का पानी कई क्षेत्रों में भर चुका है। यहां सबसे ज्यादा इस्माईलाबाद क्षेत्र में 242 एमएम व पिहोवा में 184 एमएम बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर के कई गांवों में लोगों को ट्रैक्टर ट्रालियों से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। शहर की पांच दर्जन से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न हैं। हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर रविवार रात तीन लाख क्यूसेक तक पहुंच गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Devastation due to record rains in Haryana; Flood in Ambala, Punjab-Delhi connectivity cut off, 9 killed
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक
बारिश से बिगड़े हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक की। मुख्यमंत्री ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि बारिश से प्रभावित जिलों में जरूरत पड़ने पर स्कूलों को बंद किया जा सकता है। सीएम ने जिला उपायुक्तों को बाढ़ प्रभावित लोगों को रेस्क्यू करने के साथ-साथ उनके खाने व स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने को कहा। मनोहर लाल ने अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों के उपायुक्तों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को नदियों के पास न जाने दें। 

विज्ञापन
Devastation due to record rains in Haryana; Flood in Ambala, Punjab-Delhi connectivity cut off, 9 killed
यात्रियों से भरी बस फंसी - फोटो : अमर उजाला

मुलाना में बस पलटी, 27 यात्रियों को बचाया
अंबाला के मुलाना में जगाधरी हाईवे पर मारकंडा नदी का पानी अत्यधिक मात्रा में आने से हिमाचल प्रदेश डिपो की बस पलट गई। बस में सवार 27 लोगों को मशक्कत के बाद बचाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed