हरियाणा के करनाल जिले के तरावड़ी क्षेत्र में बेकाबू कैंटर की टक्कर से हाईवे पर कार का पंक्चर टायर बदल रहे चार युवकों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की देर रात करीब 1.15 बजे जीटी रोड पर माडर्न डेयरी के पास हुआ। हादसे में करनाल के कार सवार दो युवक भी जख्मी हो गए, जिन्होंने पंक्चर टायर बदलने के लिए अपना जैक दिया था। मृतकों की शिनाख्त अमृतसर के किशनकोट निवासी मिक्की शर्मा (33), बटाला रोड निवासी कुनाल महाजन (39) और इस्माइलाबाद निवासी अश्विनी कपूर (35) के रूप में हुई, जबकि अमृतसर निवासी एक अन्य युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं यूपी के मैनपुरी निवासी आरोपी कैंटर चालक को काबू कर लिया गया है।
Karnal: सड़क हादसे में चार युवकों की मौत, बेकाबू कैंटर की टक्कर से हाईवे पर पंक्चर लगा रहे युवकों की गई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 08 Apr 2023 09:57 PM IST
सार
मृतकों की शिनाख्त अमृतसर के किशनकोट निवासी मिक्की शर्मा (33), बटाला रोड निवासी कुनाल महाजन (39) और इस्माइलाबाद निवासी अश्विनी कपूर (35) के रूप में हुई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन