निक्की हत्याकांड में शनिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच तेज कर दी। निक्की के पिता व बहन के साथ टीम उत्तम नगर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में उसके फ्लैट की सील खोली। वहां से कई दस्तावेज जब्त किए। क्राइम ब्रांच की जांच में शामिल होने के लिए निक्की के पिता सुनील व बहन अपने चाचा प्रवीण यादव व ताऊ रामकला के साथ शनिवार सुबह ही अपराध शाखा के कार्यालय पहुंच गए थे।
वहां से क्राइम ब्रांच की टीम सुनील व निधि को अपनी गाड़ी में बैठाकर दिल्ली के उत्तम नगर स्थित फ्लैट लेकर गई जो पहले से ही सील किया हुआ था। परिवार की मौजूदगी में फ्लैट खोला गया और पूरे फ्लैट की जांच की गई। टीम ने वहां से कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए और उन्हें अपने साथ ले गई। इसके बाद फ्लैट की चाबी पिता को सौंपकर टीम लौट गई।
2 of 5
Nikki Yadav Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
परिजन दोपहर बाद झज्जर के खेड़ी खुम्मार गांव लौट आए। निक्की के चाचा प्रवीण यादव ने बताया कि फ्लैट में जांच के बाद टीम ने उनसे निक्की के कपड़े व अन्य सामान ले जाने के लिए कहा, लेकिन पिता सुनील ने सामान अपने साथ ले जाने से मना कर दिया।
3 of 5
Sahil and Nikki
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम से निक्की के पिता ने आशंका जताई कि साहिल का भाई खुद दिल्ली पुलिसकर्मी है तो उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपी चाहे कोई भी हो, हम उसे सजा दिलाकर रहेंगे। उन्होंने बताया कि वह क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
साहिल के साथ निक्की की शादी की नहीं थी परिजनों को जानकारी
4 of 5
निक्की के दादा और निक्की की बहन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निक्की के पिता सुनील ने बताया कि जांच के दौरान पूछा गया कि क्या 2019 में साहिल और निक्की ने शादी कर ली थी, लेकिन उन्हें, बेटी निधि व परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं थी। निक्की ने न ही उन्हें कभी फोन पर और न कभी आमने-सामने मिलकर उसकी परेशानी से संबंधित कोई बात नहीं बताई। यदि ऐसा होता तो वो अपनी मां, बहन या किसी से तो बताती। वहीं सुनील ने बताया कि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, वह सोमवार को आएगी।
भावुक हुए सुनील
5 of 5
निक्की का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
निक्की के पिता सुनील बात करते-करते भावुक हो गए। बोले, आज मेरी बेटी के साथ हुआ है तो कल किसी और की बेटी के साथ हो सकता है। पिता ने दोहराया कि पूरा मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले, जिससे आरोपियों को जल्द सजा हो सके। हमारा परिवार आरोपियों की फांसी की मांग करता है। पूरा देश उनकी बेटी के इंसाफ के लिए आवाज उठाए।