{"_id":"6afa068a9e7a278a0709595d","slug":"young-man-stabbed-to-death-following-a-dispute-over-money-for-an-invitation-ballia-news-c-190-1-ana1001-177263-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: निमंत्रण के रुपये को लेकर हुए विवाद में चाकू से गोदकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: निमंत्रण के रुपये को लेकर हुए विवाद में चाकू से गोदकर युवक की हत्या
विज्ञापन
चितबड़ागांव (बलिया)। निमंत्रण के रुपये को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। चितबड़ागांव कस्बे के वार्ड नंबर छह स्थित पटेल नगर में दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
आरोप है कि इसी दौरान एक आकाश ने दूसरे आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से बस्ती में सनसनी फैल गई।
सीओ सदर अक्षय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान आकाश (28) पुत्र सलमु निवासी भरौली के रूप में हुई है, जबकि हमले का आरोपी आकाश पुत्र जवाहर निवासी हल्दी पर है।
विज्ञापन
दोनों परिवार पिछले करीब 30 वर्षों से नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर छह की बांसफोर बस्ती में रहकर जीवनयापन कर रहे थे। लंबे समय से एक ही बस्ती में रहने वाले परिवारों के बीच हुए इस खूनी विवाद से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं।
पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी नरहीं पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा, सीओ सदर और थानाध्यक्ष लालमणि सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।