फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक्की हत्याकांड: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, आज पिता व बहन के होंगे बयान

Sat, 18 Feb 2023 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह सुमित दलाल, संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
सुमित दलाल, संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 02:34 AM IST
सार

निक्की हत्याकांड की दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को निक्की के पिता सुनील के पास जांच में शामिल होने के लिए संदेश आया था। निक्की से जुड़े सभी दस्तावेज उसके निवास स्थान पर हैं, निधि भी जांच में शामिल होगी। 

विज्ञापन
Nikki murder case: Delhi crime branch starts investigation, statements of father sister will be taken today
निक्की के पिता सुनील यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निक्की हत्याकांड मामले में दिल्ली की क्राइम बांच ने जांच शुरू कर दी है। निक्की के पिता सुनील को मैसेज भेजकर क्राइम ब्रांच की जांच में शामिल होने को कहा गया है। क्राइम ब्रांच ने निक्की की छोटी बहन निधि को भी दिल्ली बुलाया है। पूरे मामले में दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सुनील ने जांच में पूरा सहयोग देते हुए शनिवार (आज) को शामिल होेने को कहा है।


निक्की के पिता सुनील ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की ओर से संदेश आया था कि उन्हें व बेटी निधि को जांच में शामिल होना है। इसके बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच के अधिकारी को शनिवार को जांच में शामिल होने के लिए कहा। शनिवार के दिन शोक संवेदना जताने के लिए रिश्तेदार व बाहर के लोग गांव नहीं पहुंचेंगे। जांच में पिता सुनील और छोटी बहन निधि शामिल होंगे।

 

Nikki murder case: Delhi crime branch starts investigation, statements of father sister will be taken today
निक्की के दादा और निक्की की बहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वह शनिवार सुबह ही गांव से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। वहीं सुनील ने बताया कि निक्की से जुड़े सभी दस्तावेज उनके नजफगढ़ स्थित निवास स्थान पर हैं। निक्की का कोई भी दस्तावेज उनके गांव खेड़ी खुम्मार में नहीं है। वह कोई दस्तावेज अपने साथ लेकर नहीं जाएंगे। उनका कहना था कि वह क्राइम ब्रांच की जांच से काफी हद तक संतुष्ट हैं।

 

Nikki murder case: Delhi crime branch starts investigation, statements of father sister will be taken today
परिजनों को शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व स्थानिय विधायक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरोपी के खिलाफ लगातार सबूत मिल रहे हैं। खुद क्राइम ब्रांच के एसीपी इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब भी क्राइम ब्रांच की ओर से जांच में शामिल होने के लिए उन्हें बुलाया जाएगा, वह हर बार जांच में शामिल होंगे और जल्द से जल्द आरोपी को सजा दिलाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, साहिल के परिजन भी साजिश में शामिल

Nikki murder case: Delhi crime branch starts investigation, statements of father sister will be taken today
निक्की के छोटे भाई ने किया बहन का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

निक्की के परिजनों का मानना है कि आरोपी साहिल के परिजन भी साजिश में शामिल हैं। निक्की के चाचा प्रवीण यादव ने कहा कि साहिल के घर शादी का माहौल था। आमतौर पर शादी के पांच दिन पहले से दूल्हे का घर से बाहर निकलना कम कर दिया जाता है और शादी से दो दिन पहले तो रस्में होने के कारण दूल्हा घर पर ही रहता है।

विज्ञापन
Nikki murder case: Delhi crime branch starts investigation, statements of father sister will be taken today
निक्की का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उन्हें जानकारी मिली कि वह शादी के दिन भी आठ घंटे तक घर से बाहर रहा। ऐसे में उसके परिवार से किसी भी सदस्य ने उससे आठ घंटे गायब रहने को लेकर क्या सवाल-जवाब नहीं किया। उन्होंने इस घटना से संदेह जताया कि परिवार के लोग भी निक्की की हत्या में शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed