Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एचएयू दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- गर्व की बात है कि डिग्री-मेडल लेने वालों में 70 फीसदी बेटियां

Mon, 24 Apr 2023 09:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 09:15 PM IST
सार

उन्होंने 865 विद्यार्थियों को डिग्री व 124 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री जेपी दलाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu arrived as the chief guest at the convocation of HAU Hisar
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बतौय मुख्य अतिथि पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बढ़ती जनसंख्या, कम होती कृषि भूमि, गिरते भूजल-स्तर, मिट्टी की घटती उर्वरता, जलवायु परिवर्तन की चिंताओं का समाधान खोजना होगा। पर्यावरण जैव-विविधता को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने की चुनौती है।



मैं भी एक किसान की बेटी हूं। गर्व का विषय है कि डिग्री और मेडल लेने वालों में 70 फीसदी बेटियां हैं, यह खुशी की बात है। यह कहना है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का। वे सोमवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के 25वें दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।

इस दौरान उन्होंने 865 विद्यार्थियों को डिग्री व 124 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए। समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कृषि मंत्री जेपी दलाल उपस्थित रहे।

Trending Videos
President Draupadi Murmu arrived as the chief guest at the convocation of HAU Hisar
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में बतौय मुख्य अतिथि पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राष्ट्रपति ने कहा कि गर्व का विषय है कि हमारी बेटियां कृषि एवं संबद्ध विज्ञान सहित अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। यह दीक्षांत समारोह केवल डिग्री, पुरस्कार या पदक प्रदान करने का ही अवसर नहीं है, बल्कि अर्जित क्षमताओं के माध्यम से चुनौतियों को स्वीकार करना और अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लेने का अवसर है।

President Draupadi Murmu arrived as the chief guest at the convocation of HAU Hisar
बच्चों को डिग्री प्रदान करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज आपकी शिक्षा का एक हिस्सा पूरा हुआ है। विद्यार्थी के रूप में आप सभी ने जो भी सीखा है, उसका व्यावहारिक रूप से उपयोग करने का अवसर जीवन में आएगा। दुनिया भर के नवीनतम नवाचारों से अवगत रहना होगा। हरियाणा केंद्रीय खाद्यान्न भंडार में दूसरा सबसे बड़ा योगदान देने वाला राज्य है। एचएयू में प्रतिवर्ष लगभग 18000 क्विंटल उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
President Draupadi Murmu arrived as the chief guest at the convocation of HAU Hisar
खुशी जताते बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौती
आज ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियां हैं। खेती की लागत को कम करने, उत्पादकता बढ़ाने, उसे पर्यावरण अनुकूल बनाने व उसको और अधिक लाभकारी बनाने में तकनीक पर काम करना होगा। पराली जलाने से प्रतिवर्ष पंजाब, हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या उत्पन्न होती है।


हमें प्रदूषण की समस्या का समाधान न सिर्फ अपने स्वास्थ्य के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए भी ढूंढना है। सरसों की आरएच 725, मूंग की 421 तथा 1142 देश भर में लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
President Draupadi Murmu arrived as the chief guest at the convocation of HAU Hisar
एचएयू के 25वें दीक्षांत समारोह में मौजूद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्टार्ट अप में प्रचुर संभावनाएं
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत एक स्टार्ट-अप हब के रूप में उभरा है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको सिस्टम आज भारत में है। कृषि और इससे जुड़े कई क्षेत्रों में स्टार्ट-अप की प्रचुर संभावनाएं हैं। इसलिए युवाओं को नौकरी लेने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनें। कृषि विश्वविद्यालय ने एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर विकसित करने में कामयाबी हासिल की है। प्रदेश में एचएयू के सहयोग से 90 से अधिक स्टार्टअप शुरू हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed